Breaking News:
राजधानी
नवागत परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने संभाला कार्यभार
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के नवागत आयुक्त उमेश जोगा ने शुक्रवार, 6 फरवरी को उप परिवहन आयुक्त किरण शर्मा की उपस्थिति में भोपाल स्थित कैंप कार्यालय में कार्यभार संभाल लिया। अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) के पद से श्री जोगा के हटने के बाद से इस पद पर कोई नई नियुक्ति नहीं हो सकी है, इसलिए जल्द ही श्री जोगा ग्वालियर पहुंचकर अपर परिवहन आयुक्त (प्रवर्तन) पद पर भी कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि ९ फरवरी 2024 को एडीजी उमेश जोगा को जबलपुर जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पद से स्थानांतरित कर अपर परिवहन आयुक्त बनाया गया था। लेकिन २४ जून 2024 को उन्हें उज्जैन रेंज का अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बनाया गया था। इस स्थानांतरण के पीछे कारण समकक्ष एडीजी रेंक के ही परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता से पटरी नहीं बैठना बताया गया। हालांकि सात महीने बाद 2 जनवरी 2025 को डीपी गुप्ता को परिवहन आयुक्त पद से हटा दिया गया। एक साल तक यह जिम्मेदारी एडीजी विवेक शर्मा संभाले थे। लेकिन प्रशिक्षण की इच्छा व्यक्त करते हुए उन्होंने इस पद से मुक्त किए जाने का आग्रह सरकार से किया था। इसलिए 29 जनवरी 2026 को जारी हुए वरिष्ठ आईपीएस के स्थानांतरण आदेश में जोगा को परिवहन आयुक्त की कमान सौंपी गई।
गुरूवार को उज्जैन से हुए कार्यमुक्त
उज्जैन जोन के नए एडीजी के रूप में राकेश गुप्ता द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही जोगा वहां से कार्यमुक्त हो सके और शुक्रवार को भोपाल कैंप कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26