Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा • रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
राजनीति

Image Alt Text

दो सप्ताह में नियुक्त होंगे कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष

राजनीति


कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी ने ली चुनाव प्रबंध समिति सहित अन्य बैठकें 

भोपाल। जिले से लेकर ब्लॉक तक संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस लगातार बैठकों का आयोजन कर रही है। बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने चुनाव प्रबंधन विभाग, प्रशिक्षण विभाग, मीडिया, सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा बैठक ली। 

सबसे पहले चुनाव प्रबंधन विभाग की बैठक हुई। इस बैठक में विभाग के प्रभारी प्रियव्रत सिंह वर्चुअल जुड़े। बैठक में चुनाव प्रबंधन विभाग के सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों और निचले स्तर पर जो संगठन में नियुक्तियां होनी है वो जितनी जल्दी हो जाएंगी उतनी तेजी से चुनाव प्रबंधन का काम शुरू हो जाएगा।

इस पर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने निर्देशित किया कि ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां दो सप्ताह में हो जाएं। जिन 5 जिलों में जिला अध्यक्ष के पद रिक्त हैं वहां भी जल्दी नियुक्ति की जाए। चौधरी ने संगठन प्रभारी सुखदेव पांसे और संजय कामले से कहा जो मामले लंबित हैं उनकी जल्द मंजूरी लेकर फैसला करें। ताकि काम में तेजी आए।

कांग्रेस मीडिया विभाग की बैठक में नहीं पहुंचे प्रवक्ता 

मीडिया विभाग की बैठक में नवनियुक्त प्रवक्ताओं के साथ विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक को शामिल होना था। लेकिन, प्रवक्ता बैठक में नहीं पहुंचे। मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक के साथ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी ने चर्चा की। सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भी चेयरमेन चंचलेश व्यास और प्रभारी अभय दुबे शामिल हुए।