Breaking News:
राजनीति
देश में टैक्स बचाने की नहीं, देने की मानसिकता हुई विकसित, केन्द्रीय बजट पर महिला संवाद में शामिल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
राजनीति
भोपाल।2014 के बाद देश में टैक्स देने की मानसिकता का एक बड़ा बदलाव आया है और आज लोग टैक्स बचाने के बजाय इसे ईमानदारी से चुकता करना चाहते हैं, यह मोदी सरकार का एक महत्वपूर्ण योगदान है। भारत की इकोनॉमी आने वाले समय में दुनिया में सबसे मजबूत और सबसे बेहतर होगी।
शुक्रवार को राजधानी के निजी विश्वविद्यालय परिसर में केन्द्रीय बजट पर आयोजित महिला संवाद में संबोधित करते हुए यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कही। संवाद कार्यक्रम को राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे और पार्टी जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने भी संबोधित किया। मंच पर महापौर श्रीमती मालती राय और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी भी उपस्थित रहीं।
बजट में महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता : श्री खंडेलवाल ने कहा कि केन्द्रीय बजट न केवल आने वाले भविष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, बल्कि यह नई दिशा में देश को अग्रसर करेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है और इस बजट में ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिनसे महिलाएं आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त होंगी। यह बजट उस संकल्प को दर्शाता है, जिसमें न केवल महिलाओं के अधिकारों को सुनिश्चित किया गया है, बल्कि समग्र रूप से देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए कई दूरगामी कदम उठाए गए हैं।
अमेरिका-जापान पर जीडीपी से अधिक कर्ज
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि अभी सरकार का कुल खर्च और दखल जीडीपी लगभग 56 प्रतिशत के आसपास है, इसे घटाकर 50 प्रतिशत के करीब लाने का सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, जापान और अन्य विकसित देशों की इकोनॉमी में उनका कर्ज उनकी जीडीपी से कहीं अधिक है, लेकिन भारत इस कर्ज को नियंत्रित करने में सक्षम है। मोदी सरकार ने जो योजनाएं बनाई हैं, वे भारत को विश्व बाजार में सबसे प्रतिस्पर्धी बनाएंगी।
बौद्ध सर्किट से बढ़ेगा भारत में पर्यटन
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि भारत के पर्यटन क्षेत्र में बौद्ध सर्किट के निर्माण से बड़ा बदलाव आने वाला है, जो न केवल आंतरिक बल्कि अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। भारत का रक्षा बजट इस साल 15 प्रतिशत बड़ा है। यह हमारी सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक अहम कदम है। दुनिया के कई देश पर्यटन के कारण आर्थिक रूप से प्रगति कर चुके हैं और अब भारत इस दिशा में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई पहल की हैं। विद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल मिशन के माध्यम से भारतीय खिलाडिय़ों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को साबित करने का अवसर मिलेगा, इससे भारत में खेलों को एक नया मुकाम मिलेगा और हमारी युवा पीढ़ी को इससे लाभ होगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26