Breaking News:
मध्यप्रदेश
परीक्षा से पहले प्रधानमंत्री ने दिए तैयारियों के सूत्र, भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में हुआ लाइव प्रसारण
मध्यप्रदेश
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्याथिर्यों से संवाद कर तनाव और शंकाओं का समाधान किया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय हुआ, जहां सैकड़ों बच्चों ने पीएम मोदी को लाइव सुना। इस कार्यक्रम में जबलपुर के उत्कृष्ट शाला के छात्र आयुष तिवारी ने पीएम से प्रश्न पूछा, जिसका सरल शब्दों में समाधान पीएम करते हुए शिक्षकों से आग्रह किया कि अपने अध्यापन की स्पीड विद्यार्थियों के सीखने की गति के अनुरूप रखें। लेसन प्लान विद्याथिर्यों के साथ पूर्व से ही साझा करें।
राजधानी के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. संजय गोयल, संचालक लोक शिक्षण केके द्विवेदीनोडल अधिकारी संयुक्त संचालक एचएन नेमा समेत वरिष्ठ अधिकारी, अभिभावक और विद्यार्थियों के साथ सजीव प्रसारण में सहभागिता की।
इसके अलावा प्रदेश में एनसीईआरटी, डाइट समेत शासकीय, अशासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में टीवी प्रसारण के अलावा, इंटरनेट एक्सेस डिवाइस पर मोदी के कार्यक्रम को देखने की व्यवस्था की थी।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के ग्राम तेंदूखेड़ा कन्या विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी के परीक्षा मंत्र सुने। उन्होंने ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से पीएम के दिए सूत्रों और विचारों को आत्मसात कर परीक्षाओं की तैयारी करने का आग्रह किया।
9 फरवरी को होगा अगला प्रसारण
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का अगला प्रसारण 9 फरवरी को होगा। इसमें प्रधानमंत्री मोदी देश के विभिन्न अंचलों के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करेंगे। यह कार्यक्रम विभिन्न संचार माध्यमों समेत सभी विद्यालयों में सुबह 10 बजे से प्रसारित किया जायेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26