राजनीति

Image Alt Text

भाजपा ने घोषित किए सभी 62 संगठनात्मक जिलों के प्रभारी, हाड़ा-भोपाल, सोलंकी-इंदौर, नेमा को ग्वालियर नगर का प्रभार

राजनीति

भोपाल। पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति के संबंध में पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा ली गई संभाग प्रभारियों एवं प्रदेश और मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक के बीच शनिवार शाम पार्टी के सभी 62 संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा कर दी गई। जसवंत सिंह हाड़ा भोपाल नगर एवं प्रदीप लारिया ग्रामीण के प्रभारी बने हैं। इसी प्रकार इंदौर नगर के प्रभारी राजेश सोलंकी, ग्रामीण के शैलेैन्द्र डागा बनाए गए हैं। ग्वालियर नगर के प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा एवं ग्रामीण के प्रभारी गोपाल आचार्य बनाए गए हैं। 

शेष 56 जिलों में इन्हें बनाया प्रभारी 

चम्बल संभाग: मुरैना में राजू बाथम, भिण्ड में हमीर सिंह पटेल, दतिया-गजेन्द्र सिकरवार।

ग्वालियर संभाग: श्योपुर-कमल माखीजानी, शिवपुरी-डॉ. नंदकिशोर नापित, गुना-राजेन्द्र राजपूत, अशोक नगर-शैलेन्द्र जैन। 

सागर संभाग : सागर-लोकेन्द्र पाराशर, सागर ग्रामीण-सदानंद गौतम, टीकमगढ़-पुष्पेन्द्रनाथ पाठक, निवाड़ी-दीपक भदौरिया, छतरपुर-नीरज मनोरिया, दमोह-श्रीमती अर्चना सिंह, पन्ना-जाहर सिंह। 

रीवा संभाग: रीवा-रविन्द्र चौहान, मऊगंज-शशांक श्रीवास्तव, सतना-जी.एस.ठाकुर, मैहर-श्रीमती नंदिता पाठक, सीधी-नरेन्द्र त्रिपाठी, सिंगरौली-विनोद यादव। 

शहडोल संभाग: शहडोल-अभिलाष पाण्डेय, अनूपपुर-संजय साहू, उमरिया-राजेन्द्र पाण्डेय। 

जबलपुर संभाग: जबलपुर नगर-आलोक संजर, जबलपुर ग्रामीण-श्रीमती मनीषा सिंह, कटनी-सुजीत जैन, डिण्डौरी-कमल प्रताप सिंह, मण्डला-रमेश भटेले, नरसिंहपुर-शरद जैन। 

छिंदवाड़ा संभाग: बालाघाट-अभिलाष मिश्रा, सिवनी-अशोक रोहाणी, छिंदवाड़ा-आदित्य शुक्ला, पांढुर्णा-दीपांकर बैनर्जी। 

नर्मदापुरम संभाग: नर्मदापुरम् - अलेकश आर्य, डॉ. प्रभुराम चौधरी, बैतूल-सुदर्शन गुप्ता। 

भोपाल संभाग: रायसेन-सुश्री राजो मालवीय, विदिशा-सीताराम यादव, सीहोर-विकास वीरानी, राजगढ़-ध्रुवनारायण। 

इंदौर संभाग: धार-सुभाष कोठारी, धार ग्रामीण-राधेश्याम यादव, अलीराजपुर-दिलीप पटोरिया, झाबुआ-राजेन्द्र राठौर। 

निवाड़ संभाग: खण्डवा-अम्बाराम कराड़ा, बुरहानपुर-क्षितिज भट्ट, खरगौन-श्रीमती संगीता सोनी, बड़वानी-बाबूलाल यादव। 

उज्जैन संभाग: उज्जैन नगर-बजरंग पुरोहित, उज्जैन ग्रामीण-श्रीमती बबित परमार, शाजापुर-प्रभुदयाल जाटव, आगर-जयदीप पटेल, देवास-धनंजय शर्मा। 

मंदसौर संभाग: रतलाम-विवेक जोशी, मंदसौर-दिलीप सकलेचा, नीमच-सुभाष पटेल।