Breaking News:
राजनीति
पंंचायत कमेटियां गठित करेगी कांग्रेस, प्रदेश प्रभारी ने की संगठन विस्तार की समीक्षा
राजनीति
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस में संगठन विस्तार की प्रक्रिया ढीली पड़ गई है। यही वजह है कि पंचायतों में कांग्रेस की कमेटियों के गठन की प्रक्रिया में तेजी नहीं आ पा रही है। संगठन सशक्तिकरण को लेकर प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठक की। बैठक में कहा कि पार्टी संगठन विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए। जिसके तहत गांवों में कमेटियों के गठन में तेजी लाई जाए।
बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। जिसमें विधानसभा सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों पर सरकारी के खिलाफ आंदोलन करने पर भी चर्चा हुई। संगठनात्मक बैठक में प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, ग्राम पंचायत एवं वार्ड समितियों के गठन की रूपरेखा तय करने, तथा आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को समयबद्ध रूप से लागू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश कार्यालय में आयाजित बैठकों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी, राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी चंदन यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले, कनेक्ट सेंटर प्रभारी राजीव सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. धनोपिया सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रदेश कार्यालय स्थित कनेक्ट सेंटर में आयोजित बैठक में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कनेक्ट सेंटर के माध्यम से संगठनात्मक संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष चर्चा हुई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संगठन को बूथ, पंचायत और वार्ड स्तर तक मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं को जनता से सीधे जोडऩे तथा तय संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26