Breaking News:
राजधानी
केन्द्रीय अभियान के तहत खाद्य विभाग ने लिए नमूने
राजधानी
भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा मिलावटी दूध एवं दुग्ध उत्पादों के विरुद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश पर आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण दूध एवं दुग्ध उत्पादों की सुगम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग, भोपाल इकाई ने शनिवार को नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों से खादय पदार्थ, दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने लिए। खाद्य विभाग ने विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर नमूना लेने की कार्यवाही की।
इसी क्रम में ग्राम पंचायत पुरा छिंदवाड़ा, पोस्ट मुगलिया छाप तहसील हुजुर स्थित धनगर दूध डेयरी से भैंस का दूध, चलित दूग्ध वाहन क्र. एम.पी.04 जेडएल 8565 से गाय का दूध एवं कान्हा डेयरी से मिश्रित दूध के नमूने लिए। इसके अलावा विगत दिनों में शिकायत के आधार पर राम कृष्ण मेडिकल कॉलेज मेस से दाल-चावल, चाय-लीला रोहित नगर से आईस टी, शाही पिण्ड से पनीर एवं मिक्स वेज, शिखा होटल एण्ड रेस्टोरेंट से पनीर, मावा बाटी, पनीर की ग्रेवी, तुअर दाल, मसाले, चावल, बूंदी के नमूने संकलित कर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। मौके पर निरीक्षण करने पर कमियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया है। नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला ईदगाह हिल्स,भोपाल भेजा गया है, जहां दूध एवं दूग्ध पदार्थों में स्टार्च,आयोडीन टेस्ट, माइक्रोबियल जांच, फैट और मॉइस्चर कंटेंट की जांच तथा उनकी मात्रा का आंकलन किया जाएगा।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26