Breaking News:
राजनीति
केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहन बोले-समझौते से वेंटीलेटर पर विपक्ष, राष्ट्रहित से लेना-देना नहीं, अमेरिका से व्यापार समझौता भारत के किसानों के हित में - सुनने के लिए क्लिक करें लाइव लिंक-
राजनीति
Live link- https://youtube.com/live/eyzCl8ovAME?feature=share
भोपाल। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में भारत में पूर्व से प्रतिबंधित अथवा सीमित विदेशी कृषि एवं कीटनाशक उत्पादों को भारतीय बाजार में छूट नहीं मिली है। इस समझौते में केन्द्र सरकार ने किसानों के हित से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया है, बल्कि किसानों को वैश्विक बाजार में नए अवसर मिल सकेंगे।
श्री चौहान ने कहा कि इस समझौते के बाद से विपक्ष वेंटीलेटर पर है। उसे राष्ट्रहित से लेना-देना नहीं है। मोदी जी का विरोध करने के फेर में विपक्ष राष्ट्र का विरोध करने लगता है। विपक्ष हर सकारात्मक निर्णय का विरोध कर रहा है।
उन्होंने कहा कि समझौता डिप्लोमैसी, डेव्लपमेंट और डिग्रिटी का आदर्श उदाहरण है। डिप्लोमेसी मतलब राष्ट्र प्रथम, डेब्लपमेंट मतलब विकसित भारत की दिशा में बढ़ते कदम और डिग्रिटी मतलब जिसमें किसान की गरिमा का पूरा ध्यान रखा गया है। जितनी चिंता भारतीय कृषि और किसानों की देश को थी, उन सारी चिंताओं का समाधान किया है। ये समझौता हमारे किसानों को न केवल पूरी तरह सुरक्षित रखती है, बल्कि हमारे कृषि उत्पादों को नए अवसर प्रदान करती है। समझौता विकसित भारत की दिशा में बढ़े कदम का आधार है। किसान की सारी चिंताओं का समाधान इसमें है, जो किसान को सुरक्षित रखेगा और कृषि उत्पादों को वैश्विक बाजार में नए अवसर प्रदान करेगा।
कई अमरिकी कृषि उत्पाद भारत में प्रतिबंधित
श्री चौहान ने बताया कि भारत ने घरेलू आपूर्ति वाले कई अमेरिकी कृषि और डेयरी उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश नहीं दिया है। किसानों के हितों से समझौता नहीं, हमारे लिए राष्ट्र हित और किसान हित सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री ने कहा था देश नहीं झुकने दूंगा, किसानों के हित पर आंच नहीं आने दूंगा। इस व्यापार समझौते में देखेंगे ये दोनेां चीजों काध्यान रखा गया है। भारतीय किसानों को नुकसान ऐसा कोई उत्पाद समझौते में शामिल नहीं है। वहीं जो अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत में आएंगे, उनको टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। समझौते में कई भारतीय कृषि एवं डेयरी उत्पादों पर अमेरिका ने टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर शून्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024-25 के समान अभी भी भारत 4.45 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का वैश्विक निर्यातक है। मसाला निर्यात में 88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि चाय, कॉफी, नारियल, नारियल का तेल, सुपारी, काजू, वनस्पति मोम, अबोकेडो केला, आम, अमरूद, कीबी, पपीता, अनानास, मसरूम सहित बड़ी मात्रा में मसाला, फल, सब्जियां एवं अनाजों का बड़ी मात्रा में भारत से निर्यात होता है।
मोदी जी के नेतृत्व में 9 हुए एफटीए
श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने 9 मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं। सभी समझौतों का फायदा भारतीय अर्थव्यवस्था, किसान, मजदूर एवं कामगार वर्ग को मिलेगा। भारतीय किसानों के कृषि उत्पादों को अमेरिका में शून्य शुल्क पर निर्यात किया जाएगा। लेकिन अमेरिकी किसानों के कृषि उत्पादों को भारतीय बाजारों में छूट नहीं मिली है। कृषि डेयरी किसानों के हित भी सुरक्षित रखे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और यूपीए की सरकारों में किसानों को वैश्विक बाजारों से नहीं जोड़ा गया। आजादी के समय भारत की छटवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी। उसे 11 वें स्थान पर पहुंचा दिया था। मोदी जी के नेतृत्व में भारत चौथे नंबर से तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।
इन अमेरिकी उत्पादों को टैरिफ में छूट नहीं
सोयाबीन, मक्का, चावल,चीनी, गेहँू, मोटे अनाज, पॉल्टी, डेयरी, केले, स्टाबेरी, चैरी, खट्टे फल, हरी मटर, काबुली चना, मूंग, तिलहन, इथनॉल, तम्बाकू जैसे उत्पादों पर कोई टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इसी प्रकार प्रमुख अनाज, फल, डेयरी उत्पादों को भी सुरक्षित रखा गया है।
यह अमेरिकी कृषि उत्पाद नहीं आएंगे भारत
छिलका रहित अनाज, आटा, गेहँू, मक्का, चाबल, बाजरा, आलू, प्याज, मटर, बींस, खीरा, मसरूम, दलहनी उत्पाद, प्रोजन सब्जियां, सतरे, अंगूर, नीबू, स्टाबेरी, मिक्स डब्बा बंद सब्जियां जैसे अमेरिकी कृषि उत्पाद भारत नहीं आएंगे। दुग्ध उत्पादों में भी लिक्विड पाउडर, क्रीम वटर मिल्क, मक्खन, घी, बटर ऑयल, पनीर, चीज जैसे अमेरिकी उत्पाद भारत में प्रतिबंधित रहेंगे। भारत में अमेरिका से काली मिर्च, लोंग, सूखी हरी मिर्च, दालचीनी, धनिया, जीरा, हींग, हल्दी अदरक,अजवाइन, मैथी, केसिया, सरसों, राई, अन्य पाउडर मसाले नहीं मंगाएगा। इससे हमारे मसाला उत्पादक किसानों के हित भी सुरक्षित रहेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26