Breaking News:
मध्यप्रदेश
सर्वोच्च न्यायालय में टली मंत्री विजय शाह मामले की सुनवाई, ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल कुरैशी का नाम लेकर की थी विवादित टिप्पणी
मध्यप्रदेश
भोपाल। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कर्नल सोफिया कुरैशी का उल्लेख करते हुए विवादित टिप्पणी करने के मामले में मप्र के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह की सुनवाई सोमवार, 9 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय में नहीं हो सकी। विजय शाह मामले की सुनवाई का नंबर आते ही न्यायालय का समय समाप्त हो गया। अब इस मामले की सुनवाई के लिए अगली तिथि तय होगी।
राज्य सरकार पेश कर चुकी है रिपोर्ट
पाकिस्तानी आंतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के बाद 11 मई 2025 को महू के रायकुंडा में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। इस विवादित टिप्पणी पर सर्वोच्च न्यायालय की सख्ती के बाद मंत्री विजय शाह सोशल मीडिया के माध्यम से कर्नल सोफिया एवं देश की जनता से अब तक चार बार माफी मांग चुके हैं। सोमवार को इस मामले की सुनवाई भलें नहीं हो सकी, लेकिन न्यायालय के आदेश पर राज्य सरकार इस मामले की जांच रिपोर्ट पहले ही पेश की जा चुकी है। माना जा रहा था कि सोमवार को सुनवाई के दौरान मंत्री के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही पर ठोस निर्णय हो सकता है।
शाह के मंत्री पद को लेकर हो सकता है बड़ा निर्णय
सर्वोच्च न्यायालय की सख्ती के बाद पार्टी नेतृत्व शाह के मंत्रि पद को लेकर ठोस निर्णय ले सकता है। माना जा रहा था कि शाह द्वारा माफी मांगे जाने के बाद उन्हें न्यायालय से कुछ राहत मिल सकती है। लेकिन चार बार माफी के बाद भी न्यायालय का रुख सख्त बना हुआ है। इसलिए संगठन और सरकार इस विषय पर निर्णय को लेकर मंथन कर रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26