Breaking News:
राजनीति
जी-रामजी योजना में एआई से बनी तस्वीरें अपलोड कर हो रहे फर्जी भुगतान: सिंघार
राजनीति
भोपाल। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सिंगरौली में जी-रामजी के तहत फर्जीवाड़े को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर आरोप लगाया कि एआई जनरेटेड फर्जी मजदूरों की तस्वीरें अपलोड कर भुगतान किया जा रहा है और इसमें कमीशन की मांग भी हो रही है।
सिंघार ने कहा कि सिंगरौली में 120 से अधिक फर्जी एआई तस्वीरों के जरिए सरकारी धन की लूट हो रही है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जी-रामजी को मजदूरों के सम्मान का माध्यम बनाया जाना चाहिए, न कि लूट का साधन। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मामले का संज्ञान लेकर उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
ट्वीट में उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल नाम बदलने की राजनीति कर रही है, जबकि धरातल पर योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रहा है और गरीब मजदूरों का हक मारा जा रहा है।
भाजपा नेता द्वारा पिटाई का वीडियो किया साझा
एक अन्य ट्वीट में सिंघार ने अशोकनगर जिले के चंदेरी में भाजपा नेता और सरपंच द्वारा एक युवक की कथित पिटाई का वीडियो साझा करते हुए इसे कानून व्यवस्था पर सवाल बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता से जुड़े लोगों द्वारा कानून हाथ में लेना प्रशासन की विफलता और गुंडाराज का प्रमाण है। सिंघार ने सवाल उठाया कि जब सत्ता से जुड़े लोग ही कानून हाथ में लें, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रहेगा। उन्होंने इस घटना को सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण बताते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26