राजनीति

Image Alt Text

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने माना मुख्यमंत्री का आभार

राजनीति

भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा मंगलवार को लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मंत्रि-परिषद द्वारा न्यू पेंशन योजना में बेटियों के पेंशन का हकदार बनाना प्रशासनिक नहीं अपितु संवेदनाओं से भरा फैसला है। ऐसे समय में जब पिता का साया बेटियों के सर से उठ जाता है और घर में मां की ममता भी नहीं हो, ऐसे में नियम कानूनों की अड़चन बेटियों को पेंशन लेने से भी रोक देती थी। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मानवीय पहल से बेटियों को परिवार पेंशन का हकदार बना दिया है। मंत्रि परिषद में लिये गये निर्णय अनुसार परिवार पेंशन में अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा पुत्री भी हकदार होगी। यह सिर्फ  पेंशन नहीं बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है।मंत्रि-परिषद की बैठक में लिया गया यह निर्णय नारी सम्मान, सामाजिक न्याय और संवेदनशील सुशसन का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मंत्रि परिषद में गरीब, युवा, महिला, किसान और हर वर्ग हितों को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लाने के लिए प्रतिबद्ध है।