Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा का बजट सत्र 16 से, 18 को पेश होगा बजट, मासूमों की मौत और भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से आरंभ होगा। विधानसभा सचिवालय ने सत्र की तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी सत्र को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए हैं।
मप्र विधानसभा के 19 दिवसीय बजट सत्र में कुल 12 बैठकें होंगी। सत्र की शुरूआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। इसके बाद सदन राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापित करेगा।हालांकि सत्र के दौरान विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।प्रश्नकाल में भी विपक्ष गबन-घोटाले और भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दे उठाएगा। वहीं ध्यानकर्षण, शून्यकाल के साथ-साथ इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों और छिंदवाड़ा में काफ सिरप से हुई मासूमों की मौतों पर विशेष चर्चा के लिए विपक्ष स्थगन पर चर्चा की मांग करेगा।
सरकार का बजट पर फोकस
वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा 18 फरवरी को राज्य सरकार का बजट सदन में पेश करेंगे। सरकार का फोकस बजट पास कराने पर होगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मप्र सरकार का बजट 4.50 लाख करोड़ से अधिक हो सकता है। बजट में राज्य एवं केन्द्र सरकार की जन कल्याण एवं विकास की योजनाओं में राज्यांश के लिए अतिरिक्त राशि मिल सकती है। महिला एवं बाल विकास विभाग के लाडली बहना, जल संसाधन विभाग के नदी जोड़ो अभियान सहित प्रदेश की सडक़ों, पुलों के अलावा सिंहस्थ-2028 के नए एवं चल रहे कामों के लिए सरकार के बजट में विशेष प्रावधान किए जा सकते हैं।
विधायकों के हाथ में दिखेंगे टैबलेट
ई-विधान के क्रम में डिजीटल हो चुकी मप्र विधानसभा में यह पहला सत्र होगा जब विधायको को प्रश्नों के उत्तर सहित अन्य जानकारियां डिजीटली उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि डिजीटल होने के बाद विधानसभा का यह पहला सत्र है। इस कारण अभी दस्तावेज एवं जानकारियां भौतिक रूप से भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक 16 को
सदन में सरकार को घेरने की रणनीति बनाने के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने 16 फरवरी को राजधानी में 74 बंगला स्थित उनके शासकीय आवास पर शाम 7.30 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में सरकार पर कर्ज, दूषित पानी से हुई मौतें, किसानों को समर्थन मूल्य, ओलावृष्टि, युवाओं को रोजगार, जनजातीय अत्याचार सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चर्चा के बाद रणनीति बनेगी।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26