Breaking News:
राजधानी
भोपाल कलेक्टर और संभागीय आयुक्त कार्यालय भवन बनना है, इसलिए प्रथम चरण में खाली होंगे 15 शासकीय कार्यालय
राजधानी
भोपाल। भोपाल संभाग के आयुक्त संजीव सिंह ने बुधवार को आयुक्त सभागार में बैठक लेकर पुनर्घनत्वीकरण योजना में आयुक्त और कलेक्टर कार्यालय भवन निर्माण की रूपरेखा तय की साथ ही संबंधित विभागों के लिए स्पष्ट समय-सीमा भी निर्धारित की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने-अपने अमले की गणना कर आवश्यक स्थान का निर्धारण शीघ्र करें तथा इसके लिए एक जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति करें, जो निर्माण एजेंसी के साथ सतत समन्वय बनाकर विभागीय आवश्यकताओं के अनुरूप स्थान सुनिश्चित करे।
शासकीय कार्यालयों के स्थान पर बनेंगे नवीन भवन
योजना के तहत कलेक्टर कार्यालय भवन के सामने स्थित शासकीय कार्यालयों के स्थान पर नवीन आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय भोपाल, आईजी पुलिस कार्यालय, नजूल अधिकारी बैरागढ़ तथा भोपाल शहर के अन्य कार्यालय भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 15 विभागों को अपने वर्तमान स्थान खाली करने होंगे, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से प्रारंभ किया जा सके। संभागीय आयुक्त ने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने मुख्यालय स्तर पर स्थानांतरण की जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे यह प्रक्रिया व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
योजना में शामिल नहीं होगा नया विभाग
बैठक में संभाग आयुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी नए कार्यालय को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा और न ही कोई वर्तमान कार्यालय योजना से बाहर रहेगा। कलेक्टर कार्यालय से प्रभावित विभागों की सूची तैयार कर कलेक्टर से समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आयुक्त, गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल मध्यप्रदेश गौतम सिंह, संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व श्रीमती किरण गुप्ता, एडीएम पी.सी. शाक्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26