राजधानी
भोपाल में तीन सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र लोकार्पित, न्यायपूर्ति विवेक रूसिया ने जबलपुर के सभागार से किया ई-लोकर्पण
राजधानी
भोपाल। भोपाल स्थित तीन सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्रों का लोकार्पण गुरूवार को मप्र उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के कार्यपालिक अध्यक्ष न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के सभागार से इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से किया। इनमें लोक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, कलेक्टर कार्यालय, भोपाल, सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, 24, पत्रकार कालोनी, भोपाल और ग्लोबल सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, आकृति बिजनेस सेन्टर, बावडिय़ा कलां, भोपाल शामिल हैं।
इस अवसर पर न्यायमूर्ति के साथ मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव, सुश्री सुमन श्रीवास्तव एवं राज्य प्राधिकरण के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर न्यायमूर्ति विवेक रूसिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि इन केन्द्रों में पक्षकार उनके मध्य पारिवारिक, साम्पातिक व अन्य विवादों का निपटारा सौहाद्रपूर्ण वातावरण में नि:शुल्क करवा सकते हैं। उन्होंने इन सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्रों की शुरूआत को बड़ी उपलब्धि बताया, साथ ही कहा कि स्वेच्छा सेवा देने हेतु इच्छुक सामाजिक व्यक्तियों के सहयोग से सम्पूर्ण मप्र राज्य में अन्य मध्यस्थता केन्द्र प्रारंभ किए जाएंगे। इस दौरान लोक सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, कलेक्टर कार्यालय, भोपाल में मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश भोपाल, अग्निन्ध्र कुमार द्विवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट भोपाल, सुनीत अग्रवाल, न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह सहित अन्य प्राशासनिक अधिकारी सहित सामुदायिक मध्यस्थ उपस्थित रहे। इसी प्रकार सर्व समाज सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, 24, पत्रकार कालोनी में राजर्षि श्रीवास्तव, विशेष न्यायाधीश, अनु.जाति/अनु.जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, भोपाल, पवन गुरू, मध्यस्थता केन्द्र प्रभारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जबकि ग्लोबल सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र, आकृति बिजनेस सेन्टर, बावडिय़ा कलां, भोपाल में श्रीमती कुमुदिनी पटेल, 15वें जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, भोपाल, राहुल सिंह यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम श्रेणी, श्रीमती प्रतिभा राजगोपाल, मध्यस्थता केन्द्र प्रभारी एवं अन्य सामुदायिक मध्यस्थ उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26