Breaking News:
राजनीति
‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम: मुख्यमंत्री से मिले केरल के निकायों के जनप्रतिनिधि
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधि दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को सुबह भोपाल और ग्वालियर पहुंचे। दोनों ही स्थानों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। भोपाल पहुंचे 11 सदस्यीय जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट की।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केरल निकाय चुनाव में भाजपा व एनडीए की सफलता जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है। पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्षों से आने वाले समय में केरल में भाजपा व एनडीए का परचम लहराएगा। ग्वालियर पहुंचे जनप्रतिनिधियों के 13 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर से भेंट की। इस दौरान श्री तोमर ने कहा कि केरल में जनसंघ के समय से विचार के लिए हमारी पार्टी के कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। आने वाले चुनावों में भाजपा की विजय सुनिश्चित है। भोपाल और ग्वालियर पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से यहां आए हैं। यहां से निकायों की कार्यप्रणाली, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन व नवाचारों को अध्ययन कर रहे हैं। इनमें से कुछ को अपने यहां भी लागू कराने का प्रयास करेंगे।
राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ देश सेवा में जुटे कार्यकर्ता: डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनप्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ देश की सेवा में जुटे हुए हैं। केरल के निकायों में भाजपा व एनडीए के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में विजय यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि प्रधानमंत्री के प्रति केरल की जनता का अटूट विश्वास है। केरल निकायों में मिली सफलता से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, नया संकल्प और आगे बढऩे का विश्वास और मजबूत किया है। डॉ. मोहन यादव के साथ संवाद में मप्र सरकार की कार्यप्रणाली, योजनाओं की जानकारी, जनहित से जुड़े कार्यों और संगठन को जमीनी स्तर पर कैसे जनता की सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाया जाता है जैसे विषयों पर संवाद किया गया। इस अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नेपाल के जनप्रतिनिधि आज देखेंगे भोपाल
केरल के निकायों के जनप्रतिनिधि रविवार, 15 फरवरी को प्रात: 9:45 बजे लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट एवं संवाद करेंगे।प्रात: 11 बजे विमानतल स्थित महावीर गिरी पर्यटन स्थल देखेंगे। दोपहर 12:15 बजे जनजातीय संग्रहालय, वन विहार एवं शिकारा बोटिंग देखेंगे। दोपहर 3:45 बजे शौर्य स्मारक तथा शाम 4:45 बजे विधानसभा भवन का भ्रमण तथा 10 नंबर मार्केट स्थित कचरा कैफे का अवलोकन करेंगे। इसके बाद रविवार को ही ग्वालियर पहुंचकर विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगेे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26