Breaking News:
मध्यप्रदेश
‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के तहत भोपाल-ग्वालियर का भ्रमण, विधानसभा पहुंचे, राज्यपाल से भी मिले केरल के जनप्रतिनिधि
मध्यप्रदेश
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के ‘भाजपा फॉर विकसित केरलम’ कार्यक्रम के तहत केरल के निकायों के जनप्रतिनिधियों का मध्यप्रदेश के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन रविवार को भोपाल में 11 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर योजनाओं की जानकारी ली। 13 सदस्यीय दल ने ग्वालियर का भ्रमण भी किया।
भोपाल के प्रतिनिधि मंडल ने लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट कर संवाद किया। मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों से विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश के संगठन को बुलंदी तक पहुंचाया है। नगरीय विकास विभाग की योजनाओं का भ्रमण और अवलोकन के बाद जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मध्यप्रदेश में नगरीय विकास की कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। योजनाओं और नवाचारों को बारीकी से समझा और देखा है। केरल के निकायों में भी ऐसी योजनाओं को लागू कराया जाएगा।श्री तोमर ने मप्र में भाजपा की मजबूती और आदर्श संगठन की जानकारी देते हुए कहा कि मप्रभाजपा संगठन बूथ स्तर पर पूरी तरह सक्रिय है और वहां की समितियां लगातार जनता की सेवा में जुटी हुई हैं।
भोपाल में कई स्थानों पर किया भ्रमण
केरल के निकायों के जनप्रतिनिधियों ने रविवार को भोपाल में लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भेंट कर संवाद किया। उन्होंने महावीर गिरि पर्यटन स्थल, ट्रायबल म्यूजियम, वन विहार, शिकारा बोटिंग, शौर्य स्मारक और विधानसभा भवन का दौरा किया। जनप्रतिनिधियों ने इन स्थलों पर राज्य की विकासात्मक योजनाओं और व्यवस्थाओं को देखा और भविष्य में अपने राज्य में इन्हें लागू करने की योजना बनाई। इसके बाद उन्होंने 10 नंबर मार्केट स्थित कचरा कैफे का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल के साथ पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26