Breaking News:
राजधानी
वित्तमंत्री आज पेश करेंगे सरकार का बजट, वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 4.80 लाख करोड़ तक रहने की संभावना
राजधानी
भोपाल। मप्र विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन बुधवार को वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए राज्य सरकार का आम बजट पेश करेंगे। सरकार का यह बजट 4.60 लाख से 4.80 लाख करोड़ तक का हो सकता है। यह डॉ. मोहन यादव सरकार का तीसरा बजट होगा और इसमें एक साल बाद होने वाले पंचायत और निकाय चुनावों की स्पष्ट झलक भी नजर आ सकती है।
गरीब, युवा, किसान, महिला केन्द्रित होगा बजट!
केन्द्र सरकार के विकसित भारतञ्च2047 अभियान को लक्ष्य मानकर काम कर रही मप्र सरकार के बजट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता वाले गरीब, किसान, युवा, महिला वर्गों के कल्याण को प्राथमिकता दी जा सकती है। इन चारों वर्गों के सशक्तिकरण और कल्याण पर सरकार का बजट बढ़ सकता है। स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिला उद्यम को बढ़ावा, युवा रोजगार एवं स्व-रोजगार, कृषि वर्ष के उपलक्ष्य में कृषि और किसान समृद्धि एवं करीब कल्याण की योजनाओं पर बजट की राशि में बढोत्तरी जय मानी जा रही है। इसके अलावा अधोसंरचना क्षेत्र में नदी जोड़ो परियोजना सहित जल संसाधन विभाग की अन्य परियोजनाओं पर सरकार अधिक राशि दे सकती है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26