Breaking News:
विशेष
भोपाल में दुकानों के सामने चल रहे ओपन ‘बार’
विशेष
ढाबों-रेस्टोंरेंटो पर अवैध शराब खोज रहा आबकारी विभाग
भोपाल। आबकारी विभाग इन दिनों राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है। विगत एक सप्ताह में कई ढाबों, रेस्टोरेंट, होटलों से अवैध शराब भी जब्त की है और यहां अवैध रूप से शराब पिलाए जाने पर भी कार्रवाई की। दूसरी तरफ भोपाल जिले में खुली कम्पोजिट मदिरा दुकानों के बाहर खुले बार संचालित हो रहे हैं। शराब खरीदकर शराबी दुकान के सामने खड़े होकर मदिरापान कर रहे हैं, लेकिन इन पर न तो पुलिस कार्रवाई कर रही है और न ही यह आबकारी विभाग को नजर आ रहा है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में एक अप्रैल 2023 से प्रदेश के सभी अहाते और शॉप बार बंद कर दिए थे। हालांकि शराब नीति में दुकान से निर्धारित मात्रा में शराब खरीदकर घर या अन्य स्थान पर ले जाने की अनुमति थी। स्थायी अहाते और शॉप बार तो बंद हो गए, लेकिन विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते दुकान के सामने ओपर बार शुरू हो गए। हर कम्पोजिट मदिरा दुकान के सामने खड़े होकर शराबी न केवल मदिरा पान करते हैं, बल्कि सामूहिक मदिरा पान की महफिल सजाकर हंगामा और लोगों से अभद्रता करते भी देखे गए हैं। इसी कारण राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर से हर साल शराब दुकान खोले जाने का विरोध देखने को मिलता है।
विभाग ने दो दिन में बनाए 89 प्रकरण
आबकारी विभाग द्वारा राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग टीमें बनाकर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इस दौरान कई स्थानों पर न केवल अवैध रूप से शराब विक्रय होता मिला, बल्कि लोगों को बैठाकर अवैधानिक रूप से शराब पिलाते हुए भी पकड़ा। इस तरह 3 मई को शहर के केरवा डेम रोड, रातीबड़, बैरागढ़, अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर आदि क्षेत्रों के रेस्टोरेंट, होटल और ढाबों पर कार्रवाई 38 रेस्टोरेंट बारों और 20 होटल बारों के लायसेंस निलंबित कर इन्हें सील बंद किया गया। हालांकि दो दिन बाद इन्हें चेतावनी के साथ खुलवा भी दिया गया। इसी प्रकार 7 मई को कई रेस्टोरेंट ढाबों और होटलों पर कार्रवाई करते हुए 48 प्रकरण पंजीबद्ध किए और 8 मई को रायसेन रोड, अयोध्या बायपास रोड, होशंगाबाद रोड, 11 मील रोड, अरेरा कॉलोनी, 10 नंबर आदि क्षेत्रों के रेस्टोरेंट, बारों और होटलों पर कार्रवाई कर 41 प्रकरण पंजीबद्ध किए थे।
न दुकानदार टोक रहे, न पुलिस की रोक
शहर की कई दुकानें पुलिस थानों, पुलिस चौकियों और 100 डायल गाडिय़ों के पोइंट के आसपास भी स्थित हैं। शराब के शौकीन दुकानों से शराब खरीदकर दुकान के सामने ही शराब गटकना शुरू कर देते हैं। लेकिन न तो दुकानदार ही इन्हें टोकते हैं और न ही पुलिस ही इन्हें शराब पीने से रोकती है। शहर के 5 नंबर मार्केट की शराब दुकान के पास डायल 100 की गाड़ी को अक्सर खड़ा देखा जा सकता है, लेकिन पुलिस के सामने ही यहां लगातार ओपर बार चलता है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26