Breaking News:
राजधानी
‘औकात’ कांड के बाद शुक्रवार को सकारात्मक दिखे कैलाश
राजधानी
भोपाल। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान तारांकित प्रश्नों के उत्तर देते हुए संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय शांत और सकारात्मक नजर आए। विपक्ष और सत्तापक्ष के सदस्यों द्वारा सदन में पूछे गए हर प्रश्नों के न केवल विस्तृत उत्तर दिए। बल्कि स्थानीय समस्याओं और शिकायतों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर में उन्होंने संबंधित सदस्य को जांच एवं कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
कांग्रेस विधायक सोहन लाल बाल्मीक ने पूरक प्रश्न के माध्यम से उनके क्षेत्र में मोक्षधाम के सौन्दर्यीकरण के लिए राशि की मांग की। विजयवर्गीय ने हास्य अंदाज में कहा कि अगली बार प्रश्न पूछोगे तो दे देंगे। बाल्मीक ने कहा कि इसी बार पूछ लेता हँॅू राशि कब देंगे। इस पर अध्यक्ष श्री तोमर ने कहा, ‘वैसे कैलाश जी बड़े सकारात्मक जवाब दे रहे हैं।’ विजयवर्गीय ने अगले बजट में राशि देने की बात कही। इस बीच कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने विजयवर्गीय की ओर देखकर टिप्पणी की, ‘आज तो कैलाश जी बदले-बदले नजर आ रहे हैं।’‘बदले-बदले मेरे सरकार नजर आते हैं,लगता है किसी की बर्बादी के आसार नजर आते हैं।’ विजयवर्गी ने कहा कि मैं किसी को बद्दुआ नहीं देता, किसी की बर्बादी के आसार नहीं हैं, सब मस्त रहें। अध्यक्ष ने कहा, होली में मूर्ख सम्मेलन भी होना है।विजयवर्गीय ने कहा उज्जैन में होता है, हम सब लोग करते हैं। अध्यक्ष ने कहा-क्या उसमें भवर सिंह जी की भूमिका नहंी रहती। शेखावत ने कहा, बजरबट्टू सम्मेलन होता है, कैलाश जी बजरबट्टू बनकर उसमें आते हैं। इस तरह सदन में अनेक बाद हास-परिहास के बीच प्रश्न उत्तर हुए। अध्यक्ष श्री तोमर ने दो बार कैलाश विजयवर्गीय के सकारात्मकता का उल्लेख किया।
गुरूवार को सदन में ‘औकात’पर हुआ था हंगामा
उल्लेखनीय है कि संसदीय कार्यमंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से ‘औकात में रहो’ शब्द कहे जाने के बाद सदन से लेकर सडक़ तक कांग्रेस आक्रोशि दिखी। हालांकि इस मामले में स्वयं विजयवर्गीय एवं मुख्यमंत्री ने भी खेद जताया था। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26