Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

भोपाल के 18 सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क लग रही महिलाओं में सर्वाईकल कैंसर की वैक्सीन

राजधानी

भोपाल। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा के लिए लगाई जा रही एचपीवी वैक्सीन जागरूकता और जानकारी का प्रसार करने के लिए टीएल बैठक में सभी शासकीय विभागों को निर्देश दिए गए। बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रितेश रावत द्वारा एचपीवी वैक्सीन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि भोपाल के 18 सरकारी अस्पतालों में यह वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। 14 से 15 साल की उम्र की बालिकाओं को यह टीका लगाया जा रहा है। इस दौरान यूविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की जानकारी भी दी गई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती इला तिवारी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी शासकीय और निजी स्कूलों में पढऩे वाली 14 से 15 साल की उम्र के बालिकाओं की लाइन लिस्टिंग तैयार कर इनके परिजनों को टीकाकरण करवाने के लिए प्रेरित करें। स्कूलों में बैठक आयोजित कर टीके से होने वाले फायदे की जानकारी बताई जाए।  महिला बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए गए। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा ट्राइबल हॉस्टल की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी टीके की जानकारी देकर टीके लगवाने हेतु लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ.मनीष शर्मा ने बताया कि भोपाल में 14 से 15 साल की उम्र की लगभग 27 हजार बालिकाओं को वैक्सीन लगाई जानी है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी शासकीय विभाग समन्वित रूप से टीके के फायदे के बारे में जागरूक करेंगे।