Breaking News:
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
राजधानी
भोपाल। मंत्रालय में काम कर रहे तृतीय श्रेणी कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (सीआर) के संबंध में मप्र सामान्य प्रशासन विभाग ने नए निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि जो कर्मचारी मंत्री स्थापना में काम कर रहे हैं, उनकी सीआर अब सीधे संबंधित मंत्री ही लिखेंगे।
31 मार्च 2026 को खत्म हो रहे वित्त वर्ष के लिए वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर जमा करनी होगी। यह रिपोर्ट एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि के लिए लिखी जाएगी। जिन पदों के कर्मचारियों की सीआर तैयार की जानी है, उनमें सहायक अनुभाग अधिकारी, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, निज सहायक, स्टेनोटायपिस्ट और तकनीकी कर्मचारी शािमल हैं। सीआर सहायक वर्ग-1, वर्ग-2 और वर्ग-3 अनुभाग अधिकारी लिखेंगे।अवर सचिव और उप सचिव इसकी जांच करेंगे।अपर सचिव इसे अंतिम मंजूरी देंगे।निज सहायक जिस अधिकारी के साथ पदस्थ हैं, वही उनकी सीआर लिखेंगे और फाइनल करेंगे। जबकि मंत्री स्थापना में पदस्थ कर्मचारी की सीआर संबंधित मंत्री खुद लिखेंगे। विभाग ने सभी संबंधित कार्यालयों से तय समय में सीआर रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26