Breaking News:
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
राजधानी
भोपाल। भोपाल में साध्वी रंजना दीदी से जुड़े कार विवाद में अब पाटीदार समाज के लोगों ने साध्वी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही साध्वी पर एफआईआर की मांग को लेकर कलेक्टर और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
उल्लेखनीय है विगत 25 फरवरी को भाई-बहिन के साथ कार से जा रही साध्वी रंजना से विवाद के बाद स्थानीय लोगों ने कार पर हमला कर दिया था। गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद पर साध्वी और कार चला रहे उनके भाई से मारपीट और कार में तोडफ़ोड़ कर दी थी। सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिसरोद थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद बुधवार की सुबह पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। तीनों ही आरोपी पाटीदार समाज के सदस्य हैं। इसलिए मंगलवार को पाटीदार समाज के लोग बड़ी संख्या में भोपाल के मिसरोद में मांगलिक भवन में इकट्ठे हुए और प्रदर्शन के बाद कलेक्टर और कमिश्नर के नाम एसीपी को ज्ञापन सौंपा गया।प्रदर्शन कारियो का कहना था कि साध्वी के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान उन्हें जिहाद और अराजक तत्व कहा गया। मांग की गई कि समाज के युवकों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण निरस्त कर उनकी ओर से साध्वी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे अजय पाटीदार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबाव में आकर एकपक्षीय कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले को सामान्य घटना बताने के बावजूद गंभीर धाराएं लगाई गईं। उधर साध्वी ने पुलिस को बताया था कि कार चालक उन्हें घूर रहा था। उसने गलत इशारे किए इसलिए गुस्से में उन्होंने उसे तमाचा मार दिया।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26