राजधानी
नव चयनित Tsi का प्रशिक्षण आज से, दो पुराने भी शामिल
राजधानी
भोपाल। मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के नवनियुक्त 21 परिवहन निरीक्षको का 3 माह का मैदानी प्रशिक्षण सोमवार, 9 मार्च से भोपाल स्थित भौंरी पुलिस अकादमी में शुरू होगा। इनमें दो पुराने tsi भी शामिल होकर प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन दोपहर 12.30 बजे परिवहन आयुक्त उमेश जोगा करेंगे।
इन गतिविधियों का होगा प्रशिक्षण
90 दिन में उप परिवहन निरीक्षक मोटरयान अधिनियम, मानव व्यवहार, वाहन फिटनेस, वर्दी पहनने और परेड का प्रशिक्षण लेंगे। तीन माह बाद परीक्षा होगी। जिसमें सफल होने पर ये tsi मैदानी कार्रवाई के लिए पात्र माने जाएंगे।
पचौरी की जगह अशोक शर्मा, नाहर संभालेंगे अंकुर की फ्लाइंग
लंबे समय से बिना प्रशिक्षण के ही मैदानी पदस्थापना सम्भाल रहे पूर्व चयनित उप परिवहन निरीक्षक शंकर पचौरी और अंकुर गुप्ता भी इस शिविर में प्रशिक्षण लेने वाले हैं। इसलिए मुरैना चेक पॉइंट पर पचौरी के स्थान पर अशोक शर्मा और अंकुर गुप्ता का फ्लाइंग का काम हनुमाना चेक पॉइंट प्रभारी प्रवीण नाहर संभालेंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26