Breaking News:
राजधानी
8 नव चयनित टीएसआई ने प्रशिक्षण से पहले छोड़ी परिवहन की नौकरी, भौरी में शुरू हुआ 23 परिवहन उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण
राजधानी
भोपाल। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग में नए चयन हुए 29 में से 8 उप निरीक्षकों ने परिवहन विभाग की नौकरी में रुचि नहीं दिखाई है। इनमें से अधिकांश उप निरीक्षकों ने दूसरे विभागों में चयन के बाद नौकरी ज्वाइन कर ली है।
उल्लेखनीय है कि मप्र परिवहन विभाग में 29 उप निरीक्षकों का चयन मप्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से करीब एक साल पहले हुआ था। सभी चयनित अभ्यर्थियों के पास कम्प्यूटर डिप्लोमा और ड्रायविंग लायसेंस नहीं होने के कारण करीब एक साल तक इन्हें ज्वाइनिंग ही नहीं मिल सकी, न ही प्रशिक्षण ही हो सका। हालांकि मंत्रि-परिषद से मंजूरी के बाद जारी शासन के आदेश पर कम्पयूटर डिग्री मामले में दो साल तक के लिए सभी को राहत मिल सकी। लेकिन परिवहन विभाग में ज्वाइनिंग में देरी और असमंजस की स्थिति के चलते आधा दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने दूसरे विभागों में ज्वाइनिंग दे दी। इनमें कुछ ऐसे अभ्यर्थी भी शामिल थे, जो पहले से शासकीय सेवा में थे, लेकिन परिवहन विभाग में टीएसआई बनने के लिए प्रयासरत थे। ज्वाइनिंग में देरी के कारण इन्होंने परिवहन विभाग में ज्वाइनिंग का मन बदल दिया।
सोमवार से शुरू हुआ 23 टीएसआई का प्रशिक्षण
मप्र परिवहन विभाग के 23 उप निरीक्षकों का प्रशिक्षण सोमवार, 9 मार्च से पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र, भौरी में शुरू हुआ है। इनमें 21 नव-चयनित और 2 पुराने टीएसआई हैं। सोमवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर कुल 21 टीएसआई शामिल हुए। दो निजी व्यस्तता के चलते प्रशिक्षण के उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। पूर्व में चयनित टीएसआई शंकर पचौरी और अंकुर गुप्ता भी प्रशिक्षण के लिए पहुंचे हैं। इनके स्थान पर मुरैना चेकपॉइंट पर टीएसआई अशोक शर्मा और अंकुर गुप्ता के स्थान पर चाकघाट चेकपॉइंट का प्रभार हनुमना चेकपॉइंट प्रभारी प्रवीण नाहर को दिया गया है।
गंभीरता हो टीएसआई का प्रशिक्षण: जोगा
भौरी में परिवहन उप निरीक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने कहा कि सभी उप निरीक्षकों का गंभीरता के साथ प्रशिक्षण लेना है। प्रशिक्षण की हर गतिविधि पर पूरी तरह ध्यान देना है, जिससे विभाग की कार्यपद्यति समझने में कुशलता हासिल हो सके और बहुआयामी रूप में बढ़ रहे विभाग के माध्यम से जनता को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। कार्यक्रम में अकादमी के उप निदेशक संजय अग्रवाल, उप परिवहन आयुक्त किरण शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमर उपस्थित रहीं।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26