Breaking News:
मध्यप्रदेश
ईओडब्ल्यू की कार्रवाई :15 हजार की रिश्वत लेते सरपंच गिरफ्तार
मध्यप्रदेश
भोपाल/जबलपुर। गरीब ग्रामीण द्वारा अपनी झोंपड़ी में सुधार कार्य कराने की अनुमति ग्राम पंचायत से दिलाने के बदले में घूस मांगने वाले सरपंच को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की जबलपुर टीम ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस मामले में शिकायत शिवचरण नागवंशी पिता नंदकुमार नागवंशी निवासी, जान्हवी नगर, ग्राम पलारी जिला सिवनी ने 23 फरवरी को ईओडब्ल्यू जबलपुर में शिकायती आवेदन देकर बताया कि ग्राम पलारी में पिछले 4-5 साल से वह टपरिया (झोंपड़ी) बनाकर रह रहा है, उसके पास इसकेअलावा रहने की कोई जगह नहीं है। हाल में जब उसने अपनी जर्जर टपरिया में सुधार कार्य शुरू करना चाहा, तो सरपंच रामगोपाल डेहरिया ने काम न रोकने के बदले में 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। सरपंच की। इससे परेशान होकर उसने 23 फरवरी को ईओडब्ल्यू में शिकायत की। शिकायत के सत्यापन पर रिश्वत की बात सही पाई गई। इसके बाद सोमवार को ट्रैप दल ने योजना बनाकर सरपंच को सिवनी बस स्टैण्ड पर पीडि़त से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सरपंच के पास से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।ईओडब्ल्यू टीम ने आरोपी सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26