मध्यप्रदेश

Image Alt Text

गेहूँ उपार्जन की निगरानी और समीक्षा के लिए मंत्रि-मंडलीय समिति गठित

मध्यप्रदेश

भोपाल। मप्र में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन व्यवस्था की निगरानी एवं समीक्षा तथा बारदानों की उपलब्धता के लिए मंत्रिमंडलीय समिति का गठन किया है। समिति में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, परिवहन मंत्री उदयप्रताप, कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना, खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत ओर पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री लखन पटेल शामिल होंगे। मप्र के कृषि उत्पादन आयुक्त समिति के संयोजक होंगे। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता संरक्षण तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के भारसाधक सचिव समिति में स्थायी आमंत्रित सदस्य होंगे। समिति का कार्यकाल 30 जून तक रहेगा। 

समिति समय-समय पर बैठक कर उपार्जन व्यवस्था की निगरानी एवं समीक्षा के संबंध में भारत सरकार से प्राप्त निर्देशों एवं वर्तमान परस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में आगामी गेहूँ उपार्जन की व्यवस्था को सुचारू संचालित करने के लिए मुख्यमंत्री को अनुशंसा करेगी।