राजधानी

Image Alt Text

समोसे पर भारी पड़ रहा इजरायल-ईरान युद्ध, भोपाल में महंगा हुआ नाश्ता

राजधानी

भोपाल। भोपाल में होटल पर नाश्ता और अमेरिकी मिसाइलों - बमों से बरवाद होते ईरान का भी कोई संबंध हो सकता है।  इजरायल-ईरान युद्ध के कारण भोपाल में नाश्ता कैसे महंगा हो सकता है? 

लेकिन यह बात सच है। 10 रुपए वाला समोसा 12 का और 15 वाला 20 का हो चुका है। इसी अनुपात में कचौरी, ब्रेड पकोड़ा और भजिया के दाम भी बढ़े है। हालांकि ज्यादातर होटलों पर अभी पोहा और धीमी आंच पर पकने वाली जलेबी की कीमत स्थिर बनी हुई है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि इज़राइल और अमेरिका के साथ युद्ध के कारण भोपाल में LPG गैस के कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी गई है। वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की संख्या भी सीमित किए गए हैं। इस कारण होटल संचालकों को कारोबार के लिए गैस नहीं मिल पा रही है। लकड़ी और कोयला से जलने वाली भट्टी और तंदूर पर पहले से प्रतिबंध लगा है। कुछ होटल संचालक ब्लैक में महंगा सिलेंडर खरीद कर कारोबार जारी रखे है, हालांकि युद्ध लम्बा खींचा और खाड़ी देशों से गैस आपूर्ति बाधित रही और व्यावसायिक सिलेंडर पर प्रतिबंध जारी रहा तो ज्यादातर होटल रेस्टोरेंट बंद भी हो सकते हैं।