Breaking News:
राजधानी
एसीएस बोले-विकास कार्यों की गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, संभागीय बैठक में हुई जल जीवन मिशन, शिक्षा और स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
राजधानी
भोपाल। अपर मुख्य सचिव संजय शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को भोपाल संभाग की विकास योजनाओं और शासकीय नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आयुक्त कार्यालय के सभागार में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विधायक दक्षिण पश्चिम भोपाल भगवानदास सबनानी, सांची विधायक प्रभुराम चौधरी, शमशाबाद विधायकसूर्यप्रकाश मीणा, नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा एवं बैरसिया विधायक विष्णु खत्री सहित अन्य जिलों से सभी विधानसभाओं के विधायक भी वीसी के माध्यम से जुड़े। बैठक में भोपाल सहित सभी जिलों के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं विभागों के अधिकारी व्हीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में अपर मुख्य सचिव शुक्ला ने स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नल-जल योजना और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा योजनाओं के समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।गुणवत्ता में कमी या लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा और आंगनबाडिय़ों की हो सघन निगरानी
श्री शुक्ला ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं, विद्यालयों और आंगनवाडि़य़ों के संचालन की नियमित निगरानी की जाए। उन्होंने विशेष रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की कमी या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में अमृत-2.0 योजना के निर्माण कार्यों, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से जुड़ी समस्याओं, पेयजल आपूर्ति और जनप्रतिनिधियों से समन्वय के संबंध में चर्चा हुई। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26