राजधानी

Image Alt Text

अवैध रीफिलिंग पर प्रकरण दर्ज, 16 घरेलू सिलेंडर जब्त

राजधानी

भोपाल। राजधानी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को गांधीनगर क्षेत्र में अवैध गैस रिफिलिंग के मामले में शाहिद मियां के बेटे लईक के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही 16 घरेलू सिलेंडर भी जब्त किए गए हैं। जिला खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार  घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई और गोदामों की सुरक्षा पर निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए भोपाल सहित सभी जिलों में कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जहां उपभोक्ता सिलेंडर से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।