राजधानी

Image Alt Text

भोपाल में पुलिस ने पकड़े अवैध रूप से ले जाए जा रहे 25 घरेलू गैस सिलेंडर

राजधानी

भोपाल। राजधानी भोपाल की थाना कोलार रोड थाना पुलिस ने अवैध तरीके से पिकअप मे भरे 25 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। 

पुलिस ने यह कार्रवाई घरेलू गैस सिलेण्डर की कालाबाजारी की सूचना पर की। पुलिस ने इंडेन कम्पनी के 25 सिलेंडर भरे एक पिकअप वाहन को पकडा। पुलिस ने सभी सिलेण्डर जप्त कर लिए हैं यह सिलेंडर राय गैस एसेंजी द्वारा भेजे जा रहे थे । पुलिस के अनुसार सफेद रंग की पिकअप क्रमांक MP04GA8005 का चालक इन सिलेंडर को कालाबाजारी के लिए लेकर जा रहा था। वाहन चालक ने अपना नाम श्याम सिंह पिता रघुनाथ सिंह उम्र 42 वर्ष नि श्मसान के पीछे, ग्राम गोल, कजलीखेड़ा, भोपाल बताया। उ वाहन मे इंडेन कंपनी के 25 नग घरेलू गैस सिलेंडर भरे हुये सीलबंद हालत मे मिले। पुलिस ने चालक से सिलेंडर अपने आधिपत्य मे रखकर परिवहन किये जाने संबंधी कागजात की मांग की तो भी किसी तरह के दस्तावेज नही दिखा पाया । चालक द्वारा उक्त गैस सिलेंडर राय गैस ऐजेंसी सेमरी जोड़, कोलार रोड़ से शाहपुरा ले जाने के लिये गाड़ी मे रखने की बात कही। प्रकरण खाद्य विभाग से संबंधित होने से खाद्य विभाग को सूचना दी गई जिस पर श्री पुष्पराज पाटिल कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भोपाल  थाने पहुंचे। जिनके द्वारा थाना के बाहर मेन रोड़ पर घरेलू गैस सिलेंडर वाहन क्रं. MP04GA8005 के संबंध मे घरेलू गैस सिलेंडर का अवैध परिवहन करते पाये जाने के संबंध मे विधिवत पंचनामा, कार्यवाही की गई है।