मध्यप्रदेश

Image Alt Text

सेवा बहाली के साथ ही 45 निष्कासित आरक्षकों की मैदानी पदस्थापना की तैयारी, पुराने आरक्षकों की कार्यालय सुरक्षा और डाक में ड्यूटी

मध्यप्रदेश

भोपाल। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग के 12 साल पहले निष्कासित किए गए 45 आरक्षकों की न्यायालय के आदेश पर पुन: शासकीय सेवा में बहाली के बाद उन्हें मैदानी पदस्थापना देने की तैयारी हो चुकी है। जबकि दर्जनभर से अधिक पुराने आरक्षकों को विभागीय मुख्यालय में सुरक्षा एवं विभागीय फाइलों-दस्तावेजों को लाने-ले जाने जैसी डाक ड्यूटी सौंपी जा रही है।  

उल्लेखनीय है कि महिला परिवहन आरक्षकों के लिए आरक्षित रिक्त पदों पर वर्ष 2012 में भर्ती हुए 12 पुरुष आरक्षकों हटाए जाने के संबंध में हिमाद्री राजे की याचिका पर 2014 में उच्च न्यायालय की सिंगल बैच ने फैसला सुनाया था, जिसमें सभी 45 परिवहन आरक्षकों को नौकरी से हटाने का आदेश दिया था। सर्वोच्च न्यायालय से भी इन आरक्षकों को राहत नहीं मिली थी और 25 सितम्बर 2024 को परिवहन आयुक्त ने इन सभी को शासकीय सेवा से निष्कासित कर दिया था। हालांकि परिवहन आयुक्त के निष्कासन आदेश पर उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने सभी आरक्षकों की पुन: सेवा बहाली के आदेश दिए। शासन के निर्देश पर परिवहन आयुक्त ने शुक्रवार, 13 मार्च को इन सभी आरक्षकों की सेवा बहाली के आदेश जारी कर दिए। सूत्रों का कहना है कि सोमवार को परिवहन आयुक्त इनमें से अधिकांश आरक्षकों की मैदानी पदस्थापन के आदेश जारी कर सकते है। जबकि लम्बे समय से मुख्यालय में अटैच दर्जनभर से अधिक आरक्षकों को मैदानी पदस्थपना के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 

निष्कासन के बाद इनकी हुई पुन: बहाली 

शुकदेव शर्मा, शुभम शर्मा, नरेन्द्र चतुर्वेदी, श्रीनाथ शर्मा, सुनील साहू, कमल सेंगर, प्रखर पाण्डेय, मानवेन्द्र जादौन, विनय सारस्वत और राघवेन्द्र तिवारी सभी निवासी ग्वालियर, महेन्द्र जारिया और राजकुमार गुर्जर निवासी-भोपाल, राहुल कुशवाह निवासी-इंदौर, राकेश तोमर और रावेन्द्र मिश्रा-जबलपुर, रोहित दुबे-सिवनी, शैलेन्द्र राजपूत, शिशिर रैकवार और नितिन मिश्रा निवासी-सागर, रूपेश कटारे और पुष्पेन्द्र बुंदेला-नरसिंहपुर, दीपेन्द्र सक्सेना-राजगढ़, शिवकुमार गुप्ता, विचित्र सिंह किरार, अरुण यादव निवासी-दतिया, सुमन लोधी और राम संजीवन बैगा-शहडोल,  सूनील वास्कले-बड़वानी, प्रेमनारायण कुशवाह और सौरभ सिंघल-शिवपुरी, जितेन्द्र सिंह भाट-होशंगाबाद,  विकास पटेल-रीवा, अजय दांगी-विदिशा, भूपेन्द्र तोमर, कमलेश तिवारी और अजय भदौरिया-मुरैना, मनीष खरे और कर्मवीर सिंह-छतरपुर, हरिओम कुशवाह, अनुराग भदौरिया और कुलदीप गुप्ता-भिण्ड, शशांक द्विवेदी-पन्ना, जितेन्द्र सेंगर-मण्डला, नितिन चौधरी-रतलाम और नीरज शर्मा शिवपुरी। 

आरक्षक जिन्हें मिली है डाक ड्यूटी 

अभिषेक कुशवाह, रामलखन गुर्जर, राजेश अलोरिया, राधाकिशन, विनोद टैगोर, मुकेश मौर्य, अनार सिंह, संतोष नरवरिया, नरेन्द्र बरकड़े, कोमल सिंह, मुकेश बाथम, शिवमंगल सुमन और देवेन्द्र दांगी।