राजधानी
विधायक सबनानी ने किया विकास कार्यों का भूमिपूजन
राजधानी
भोपाल। भोपाल की दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 33 में श्री अर्धनारीश्वर मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन क्षेत्रीय विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर परिषद के सदस्य आरके सिंह बघेल ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि परिसर की साफ-सफाई और वातावरण का विशेष ध्यान रखा जाता है, जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो और उन्हें यहां आकर मानसिक शांति की भी प्राप्ति हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य किया जा रहे हैं, क्षेत्र का विकास हो जनता की मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है निर्माण कार्य को समय अवधि में किए जाने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। आगे भी कई बड़े योजनाओं का लाभ क्षेत्र को मिलेगा जिससे जनता की सुविधा का विस्तार होगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री मुकेश राय विधानसभा प्रभारी राजू अनेजा, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26