Breaking News:
राजधानी
गैस एजेंसी संचालकों ने नहीं माना कलेक्टर का आदेश, शिकायत मिलने पर रविवार को खुलवाने पहुंचा प्रशासन
राजधानी
भोपाल। वैश्विक कारणों एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर बने हालातों के बीच भोपाल कलेक्टर ने जिले के सभी गैस एजेंसियों को रविवार को भी खुला रखने के निर्देश दिए थे। लेकिन कुछ गैस एजेंसी संचालकों ने कलेक्टर के आदेश को अनसुना किया और रविवार को एजेंसी नहीं खोली। मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह का संदेश पहुंच चुका था, इसलिए लोग सिलेण्डर लेने एजेंसियों पर पहुंचे लेकिन एजेंसियां बंद मिलीं। हालांकि दोपहर बाद शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देकर इन बंद एजेंसियां को खुलवाया।
कलेक्टर ने सोशल मीडिया पर जारी किया था यह संदेश
‘एलपीजी की उपलब्धता के संबंध में भोपाल वासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना-भोपाल जिले में घरेलू एलपीजी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने कल रविवार को भी सभी गैस एजेंसी खुली रहेंगी। और नियमित दिनों की तरह नियमानुसार वितरण किया जाएगा। उपभोक्ताओं को किसी तरह की कोई परेशानी न हो यह सुनिश्चित करने कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दिए निर्देश। नागरिकों को घबराने या अतिरिक्त सिलेण्डर जमा करने की आवश्यकता नहीं है।’ सोशल मीडिया पर कलेक्टर के इस की लोगों ने सराहना भी की।लेकिन दोपहर बाद तक कुछ गैस एजेंसियों के ताले नहीं खुले और लोग एजेंसियों के बाहर इंतजार करते देखे गए।
एजेंसियों के बाहर ग्राहकों ने किया इंतजार
भोपाल में चांदबड़ स्थित आर्य गैस एजेंसी और जिंसी चौराहा स्थित प्रदीप गैस एजेंसी पर लोग सिलेण्डर के लिए पहुंचे तो दोनों ही जगह ताला लगा मिला। लोगों ने हंगामा भी किया और मीडिया-सोशल मीडिया पर भी इन बंद एजेंसियों के फोटो जारी किए। कुछ अन्य एजेंसियों पर भी सिलेण्डर नहीं मिलने की शिकायत लोगों ने अधिकारियों से की।
बुकिंग-आपूर्ति में सिर्फ तीन हजार का अंतर
रविवार से भोपाल में गैस सिलेण्डर की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई। यह विगत एक सप्ताह से बंद थी। लोगों ने रविवार को बड़ी संख्या में सिलेण्डर की ऑनलाइन बुकिंग की।खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार शनिवार शाम तक गैस सिलेण्डर की ऑफलाइन बुकिंग कुल 14 हजार थी और 11 हजार सिलेण्डर प्रदाय किए गए। इस तरह कुल 3 हजार सिलेण्डर की पेंडेंसी थी।
‘जिलेभर में जहां से भी गैस एजेंसियों के बंद होने की शिकायत मिली हैं, उन्हें खुलवाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को आसानी से गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।’
कौशलेन्द्र विक्रम सिंह
कलेक्टर, भोपाल
‘सिलेण्डर की आपूर्ति के लिए रविवार को जिले की सभी गैस एजेंसियां खुली हैं। दोपहर में भोजन अवकाश के समय कुछ एजेंसी बंद हो सकती हैं। बंद एजेंसी की सूचना हो तो बताएं, कार्रवाई करेंगे।’
चन्द्रभान सिंह जादौन
जिला आपूर्ति नियंत्रक, भोपाल
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26