Breaking News:
राजधानी
नगर निगम वर्कशॉप पर लोकायुक्त का छापा, फर्जी बिलों से भुगतान मामले में रविवार को भी हुई कार्रवाई
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों से भुगतान मामले में शुक्रवार को नगर निगम के डाटा सेंटर से संबंधित दो ठिकानों पर छापे और अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर सहित अन्य के विरुद्ध एफआईआर के बाद रविवार को भी लोकायुक्त टीम ने नगर निगम के मातामंदिर क्षेत्र में स्थित केन्द्रीय कार्यशाला (सेंट्रल वर्कशॉप) पर छापा मारा। लोकायुक्त टीम ने यहां जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद वाहनों के संधारण से संबंधित बिल सहित अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।
शुक्रवार को डाटा सेंटर में छापे के दौरान लोकायुक्त टीम ऐसे प्रमाण भी मिले थे, जिनमें केन्द्रीय कार्यशाला में गाडिय़ों के संधारण सहित अन्य तकनीकी कामों के नाम पर फर्जी बिल पास कर फर्जीवाड़ा होने की आशंका है। इन्हीं गड़बडिय़ों की जांच के लिए रविवार को लोकायुक्त टीम ने कार्यशाला पर छापा डालकर जांच-पड़ताल की। रिकार्ड की जांच की और उपस्थित कर्मचारियों से भी पूछताछ की।
फर्जी बिलों से इस तरह हुआ फर्जीवाड़ा!
लोकायुक्त टीम की जांच में पता चला है कि इस घोटाले के लिए ‘सेप’ सॉफ्टवेयर का उपयोग किया गया है। बिना कोई काम कराए सॉफ्टवेयर की मदद से फर्जी बिल जनरेट किए गए। अपर आयुक्त सेवतकर ने अपने परिचितों और रिश्तेदारों की फर्मों के नाम पर करोड़ों रुपये का अवैध भुगतान कराया और इस भुगतान का कमीशन भी लिया। इसी क्रम में जल कार्य और सामान्य प्रशासन जैसे विभागों के वाहनों की पेंटिंग और रिपेयरिंग केवल कागजों पर दिखाई गई।
अपर आयुक्त पर हो चुकी है एफआईआर
इस मामले में लोकायुक्त ने विगत 11 मार्च को वित्त एवं लेखा शाखा के प्रभारी अपर आयुक्त गुणवंत सेवतकर के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है। न्यायालय से सर्च वारंट लेकर डाटा सेंटर में छापामार कार्रवाई कर जांच पड़ताल की और सोफ्टवेयर डाटा भी जब्त किया। लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश राठौर के अनुसार जब्त किए गए डेटा की पड़ताल से बड़ी गड़बड़ी उजागर हो सकती है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26