Breaking News:
राजनीति
15 से 25 मई तक प्रदेशभर में निकलेंगी तिरंगा यात्रा
राजनीति
प्रदेशवासियों को ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धि बताएगी भाजपा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी 15 से 25 मई तक पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्राएं निकालेगी। इस दौरान प्रदेशवासियों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पाकिस्तानी आतंकियों के सफाए के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियां बताई जाएंगी।
भाजपा कार्यालय में हुई भोपाल जिले की बैठक : भोपाल जिले में तिरंगा यात्राओं की तैयारी के संबंध में रणनीति को लेकर मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। बैठक को विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने संबोधित किया।
बैठक में सबनानी ने कहा कि पहलगाम हमले में शामिल रहे आतंकवादियों को उनकी कल्पना से बड़ी सजा देने और उनके ठिकानों को तबाह करने का वादा प्रधानमंत्री ने जनता से किया था, जिसे उन्होंने पूरा किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों को बताने के लिए देश भर में विभिन्न समाज वर्ग के लिए तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। भाजपा के कार्यकर्ता 15 मई से 25 मई तक 10 दिवसीय तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक 15 मई को रोशनपुरा चौराहे से एमवीएम कॉलेज तक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। आम जनमानस को यह बताएंगे कि भारत-पाकिस्तान के साथ युद्ध नहीं लड़ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर का मकसद सीमा पार आतंकवाद को सीधा और कड़ा जवाब देना है। इस ऑपरेशन के तहत भारत की सेना को बड़ी सफलता मिली। बैठक में जिला महामंत्री एवं निगम परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, जिला महामंत्री जगदीश यादव, जिला उपाध्यक्ष मनोज राठौर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भाजपा के पार्षद उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26