राजधानी
एलपीजी की कालाबाजारी-अवैध परिवहन को रोकने चलाया विशेष जांच अभियान
राजधानी
भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के आदेश पर एलपीजी की कालाबाजारी एवं उसके अवैध परिवहन को रोकने के लिए अनुभाग बैरसिया के राजस्व, पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने रविवार को वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाया।
अभियान के दौरान लगभग 200 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 54 वाहनों पर चालानी कार्रवाई कर 93 हजार 200 का प्रशमन शुल्क वसूला एवं तीन बसों के फिटनेस निरस्त किए गए। बिना रॉयल्टी के खनिज का परिवहन करने पर दो डंपरों को जब्त कर थाना गुनगा में खड़ा कराया गया है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को अधिक गति से गाड़ी ना चलाने, दुपहिया वाहनों में दो से अधिक सवारी न बिठाने तथा हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने के लिए, तथा सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने की भी समझाइश दी गई।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26