Breaking News:
राजधानी
भोपाल में शेष बची शराब दुकानों के आवंटन के लिए ई टेंडर/ बोली मंगलवार को
राजधानी
भोपाल। कलेक्टर कार्यालय (आबकारी) भोपाल ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिले में बची हुई मदिरा दुकानों के निष्पादन हेतु चौथे चरण की ई-टेंडर प्रक्रिया घोषित कर दी है। प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण में निष्पादित नहीं हो पाई 82 कम्पोजिट मदिरा दुकानों को पुनर्गठित कर 34 मदिरा समूह बनाए गए हैं, जिनका निष्पादन ई-टेंडर और ई-टेंडर-कम-ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। जिला निष्पादन समिति द्वारा कलेक्टोरेट भोपाल के सभाकक्ष में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इच्छुक ठेकेदार 16 मार्च 2026 सुबह 10 बजे से 17 मार्च 2026 दोपहर 4 बजे तक ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड कर ऑफर जमा कर सकते हैं।
ई-टेंडर प्रपत्र 17 मार्च को शाम 4:05 बजे खोले जाएंगे, जबकि ई-ऑक्शन प्रक्रिया उसी दिन शाम 5:30 बजे से 6:50 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद भी 15-15 मिनट के अंतराल में बोलियां बढ़ाने का अवसर दिया जाएगा। आबकारी विभाग के अनुसार इच्छुक व्यक्ति, फर्म, कंपनी, एलएलपी या कंसोर्टियम को पहले ई-आबकारी पोर्टल पर कॉन्ट्रेक्टर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद एनआईसी के पोर्टल https://mptenders.gov.in पर आवेदन पत्र शुल्क और धरोहर राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टेंडर ऑफर दिया जा सकेगा।मदिरा समूहों के आरक्षित मूल्य, धरोहर राशि, ड्यूटी दर और पिछले वित्तीय वर्ष के पहले 9 माह की बिक्री संबंधी विस्तृत जानकारी सहायक आबकारी आयुक्त कार्यालय भोपाल या विभाग की वेबसाइट https://excise.mp.gov.in पर उपलब्ध है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26