Breaking News:
राजनीति
स्कूल शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस ने की टेंडरों की निष्पक्ष जांच की मांग
राजनीति
भोपाल। राष्ट्र निर्माण युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कही है। वह विधानसभा में आयोजित राज्यस्तरीय युवा संसद के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से चयनित 250 से अधिक युवा सम्मिलित हुए हैं। इस अवसर पर प्रमुख सचिव विधानसभा अरविन्द शर्मा, एनएसएस की राज्य निदेशक तारा पारगी एवं डॉ क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोती मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने राष्ट्र निर्माण में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी है। उनके सशक्तीकरण के बिना विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। साथ ही संसद कार्यक्रम को युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जोडऩे, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा राष्ट्रहित में सोचने के लिए एक प्रभावी मंच बताया है। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत और मध्य प्रदेश एनएसएस के सहयोग से किया गया है।
विकसित भारत के निर्माण पर रखे सुझाव
राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को विधायी प्रक्रियाओं एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराना है। इस मंच के माध्यम से युवा प्रतिभागी समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श कर विकसित भारत के निर्माण हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत कर रहे हैं। जबलपुर के प्रतिभागी आदित्य अवस्थी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करते हुए हमें राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करता है। वहीं शहडोल के प्रतिभागी ओम तिवारी ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से हम अपनी बात को अभिव्यक्त कर पा रहे है यह हमारे लिए अत्यंत गौरव की बात है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26