Breaking News:
राजधानी
अतिक्रमण हटाने पर भोपाल में विवाद, लाठी लेकर दौड़ीं झुग्गी की महिलाएं
राजधानी
भोपाल। भोपाल के अयोध्या बायपास को 10 लेन में बदला जा रहा है। इस परिजयोजना में कई दुकानें, मकान, धार्मिक स्थल और सरकारी भवन बाधा बन रहे हैं। जिन्हें हटाया जा रहा है। केसर बस्ती की करीब 90 झुग्गियां भी हटाई जानी है। इसके विरोध में गुरुवार को बस्ती वाले सडक़ पर उतर गए और करीब एक घंटे तक सडक़ पर जाम लगाया। बस्ती की महिलाएं रास्ते से निकलने वाले लोगों को मारने के पीछे लाठियां लेकर दौड़ीं।
गुरूवार की दोपहर अतिक्रमण हटाए जाने से नाराज लोगों ने बीच सडक़ पर पत्थर रख दिए। इस दौरान जिन राहगीरों ने निकलने की कोशिश की, उनके पीछे महिलाएं लट्ठ लेकर दौड़ीं। एक दर्जन से ज्यादा महिलाएं हाथों में लट्ठ लेकर खड़ी रही। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और राहगीर परेशान होते रहे। जानकारी मिलने पर अयोध्या नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाइश देकर हटाया गया। थाना प्रभारी महेश लिल्लारे ने बताया कि झुग्गी के लोगों को नोटिस तामिल कराया गया है। लोगों को समझाइश देकर हटाया गया। गोविंदपुरा एसडीएम भुवन गुप्ता ने बताया कि अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट के चलते उक्त झुग्गियां हटाई जाना है। इसके लिए दो बार नोटिस दिए जा चुके हैं। हालांकि गुरूवार को अतिक्रमण हटाने की किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई थी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26