Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
मध्यप्रदेश

Image Alt Text

राजस्व लक्ष्य से 400 करोड़ पीछे भोपाल पंजीयन विभाग, राजधानी के तीनों पंजीयन कार्यालयों में हर दिन हो रहीं 500-600 रजिस्ट्री

मध्यप्रदेश

भोपाल। राजधानी भोपाल के तीनों ई-पंजीयन कार्यालयों में दिन दिनों संपत्ति पंजीयन का काम तेजी से चल रहा है। नए वित्तीय वर्ष में संपत्ति की दरें बढऩे की संभावना के चलते लोग मार्च महीने के शेष बचे 10 दिनों में संपत्ति पंजीयन के लिए पहुंच रहे हैं। इस तरह तीनों जिला पंजीयन कार्यालयों के अधीन उप पंजीयन कार्यालयों में हर दिन 500-600 संपत्तियों के पंजीयन किए जा रहे हैं। 

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए भोपाल पंजीयन विभाग को कुल 2109 करोड़ राजस्व संकलन का लक्ष्य मिला है। पंजीयन एवं स्टाम्प शुल्क सहित अन्य उपकर मिलाकर तीनों ही पंजीयन कार्यालयों के माध्यम से अब तक करीब 1800 करोड़ का राजस्व जुटाया है। राजस्व लक्ष्य तक पहुंचने के लिए अभी 400 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व जुटाना है, जबकि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में कुल 10 दिन ही शेष हैं।  

ईद पर खुले कार्यालय लेकिन नहीं रही भीड़ 

वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर अधिक से अधिक राजस्व संकलन के उद्देश्य से मार्च के अवकाश दिवसों में प्रदेशभर के पंजीयन कार्यालय खोले जा रहे हैं। 21 मार्च को शनिवार के साथ-साथ ईद भी थी। लेकिन तीनों ही पंजीयन कार्यालयों भोपाल-2 एवं भोपाल-3 (आईएसबीटी) एवं भोपाल-1 (परी बाजार) में पंजीयन होते रहे। चूंकि ईद पर पंजीयन कार्यालयों में अवकाश नहीं रहने का पर्याप्त प्रचार-प्रसार नहीं हो सका। इस कारण कम ही संख्या में लोग पंजीयन के लिए पहुंचे और हर दिन की तरह भीड़ नहीं देखी गई। 

मप्र में कोविड के बाद तेजी से बढ़ी संपत्ति खरीद  

वर्ष पंजीयन स्टाम्प से राजस्व

15-16 667785 3882.53 करोड़

16-17 639158 3947.39 करोड़

17-18 775323 4813.89 करोड़

18-19 820971 5304.76 करोड़

19-20 845111 5603.89 करोड़

20-21 1007196 6802.87 करोड़

21-22 1142187 8160.70 करोड़

22-23 1301579 8890.72 करोड़

23-24 1441970 10325.42 करोड़

24-25 1531797 11364.71 करोड़

25-26 1031261 (21 मार्च तक)

नोट -- आंकड़े विभागीय वेबसाइट से प्राप्त  

वित्तीय वर्ष -25-26 की स्थिति में पंजीयन/राजस्व 

शनिवार को एक दिन में पंजीकृत दस्तावेज-५९५६

एक दिन में ई-स्टाम्प से कुल राजस्व-३४,९०,६२,०४१

मार्च-26 (21 दिन) में पजीकृत दस्तावेज-१३०६४१

21 दिन में ई-स्टाम्प से मिला राजस्व-९,४५,३५,३६,६५६ 

वर्ष-25-26 में अब तक पंजीकृत दस्तावेज-१०३१२६१

वर्ष में ई-स्टाम्प से कुल राजस्व-७,७३,५९,८९,८९,७६९

पिछले पखवाड़े में कुल दस्तावेज पंजीयन-६४७७९

प्रति दस्तावेज पंजीयन में लगा कुल समय- 30 मिनट 

‘21 मार्च की स्थिति में राजस्व संकलन के मामले में विभाग पिछले वर्ष से आगे चल रहा है। आगामी 10 दिनों में राजस्व से आगे निकलने के लिए प्रयासरत हैं।’

स्वप्नेश शर्मा 

जिला पंजीयक, भोपाल-2