राजनीति
सिलेण्डर की किल्लत पर भोपाल में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
राजनीति
भोपाल। भोपाल में एलपीजी की किल्लत को लेकर कांग्रेसियों ने अनूठा प्रदर्शन किया। शनिवार को प्रभात चौराहे के पास एक गैस एजेंसी के सामने कांग्रेसियों ने सिलेंडर नहीं मिलने पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने प्रभात चौराहे पर महिलाओं को चूल्हे बांटकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता शुक्ला ने कहा कि अमेरिका के डर के चलते आज भारत की सरकार रूस से रसोई गैस का आयात करने का फैसला नहीं ले पा रही है। जिसके चलते पूरा देश सिलेंडर की तलाश में भटक रहा है। गलत नीतियों की वजह से देश में गैस सिलेंडर की कमी हो गई है और रातों-रात प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। आने वाले समय में देश कई पेट्रोलियम उत्पादों की कमी से जूझेगा और आम जनता को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रदर्शन में विजेंद्र शुक्ला, दीपक दीवान, आशीष शर्मा, अमजद लाला, अनस उर रहमान रविशंकर मिश्रा, मनोज बाथम आदि शामिल रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26