Breaking News:

• देर रात मप्र के आईपीएस की बड़ी तबादला सूची जारी, स्पेशल डीजी से लेकर सीएसपी स्तर के 62 अधिकारी स्थानांतरित देखें सूची • 18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै .... • किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी रात के बाद जारी की 62 आईपीएस अधिकारियों की स्थानांतरण सूची • पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई नियुक्तियां • अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज दुर्घटना को लेकर युवा कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन • भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा प्रशिक्षण स्थल, कामकाजी बैठक में की समीक्षा
राजधानी

Image Alt Text

भोपाल नगर निगम की बजट बैठक सोमवार से, संपत्तिकर नहीं बढ़ाने के संकेत, 4000 करोड़ तक हो सकता है निगम का बजट

राजधानी

भोपाल। भोपाल नगर निगम की बजट बैठक सोमवार, 23 मार्च से होगी। बैठक 2-3 दिन तक की हो सकती है। इस बैठक में महापौर मालती राय वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार निगम का बजट 4000 करोड़ रुपये तक हो सकता है। बजट में अधोसंरचना विकास के लिए राशि पर फोकस रहेगा। वहीं महापौर की ओर से अगले वित्तीय वर्ष में संपत्तिकर सहित अन्य करों में परिवर्तन के संकेत नहीं मिले हैं। 

भोपाल महानगर के नागरिकों को निगम के आगामी बजट में राहत के संकेत हैं। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए तैयार हो रहे बजट में फिलहाल संपत्तिकर बढ़ाने की कोई योजना शामिल नहीं है। विगत वर्ष के 3600 करोड़ के बजट में अनुमानित 400 करोड़ की वृद्धि के साथ इस बार का बजट 4000 करोड़ तक का रहने का अनुमान है।

प्रश्रकाल में हमलावर रहेगा विपक्ष

नगर निगम की इस बजट बैठक में विपक्ष नगर सरकार को घेरने की तैयारी में है। पिछली बैठक में उठा स्लॉटर हाउस में गौमास का मुद्दा इस बार फिर से उठ सकता है। इसी प्रकार दूषित जल, साफ-सफाई, विकास कार्य और नगर निगम द्वारा अलग-अलग मदों में भारी ‘कर’ वसूली पर विपक्ष के विधायक हंगामा कर सकते हैं।  

मालती राय का यह चौथ बजट 

महापौर के रूप में मालती राय चौथी बार निगम परिषद में बजट पेश करेंगी। बजट की तैयारियों को लेकर निगम मुख्यालय में लगातार अधिकारियों की बैठकें हो रही हैं। इन बैठकों में शहर की आवश्यकता और विकास की परियोजनाओं के हिसाब से प्रस्ताव किए जाने पर चर्चा हो रही है। महापौर भी निगमायुक्त सहित अधिकारियों के साथ कई बैठकें कर चुकी हैं। 

12 मदों में राशि खत्म करने की तैयारी 

बजट समीक्षा में सामने आया कि कुछ बजट मदों में हर साल जो राशि रखी जाती है, उसका उपयोग नहीं हो पाता। इस राशि का बेहतर उपयोग हो सके, इसलिए नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने महापौर फंड सहित करीब 12 मदों को बजट से हटाने के निर्देश दिए हैं।