Breaking News:
राजनीति
बीजेपी महिला मोर्चा और बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित
राजनीति
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खडेलवाल की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे और भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने शनिवार देर रात अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी।
देखें कार्यकारिणियां
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी
भोपाल। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने शनिवार शाम मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। कार्यकारिणी में सिवनी की ज्योति सिंह राजपूत, सतना की दो सपना वर्मा और राजगढ़ की श्रीमती मोना सुस्तानी को महामंत्री बनाया गया है। इंदौर की सीए श्रीमती निधि बंग को कोषाध्यक्ष, जबलपुर की श्रीमती अर्चना अग्रवाल और रीवा की श्रीमती पूर्णिमा तिवारी को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा भोपाल की श्रीमती भावना सिंह को कार्यालय मंत्री, और भोपाल की ही श्रीमती विमला तिवारी और नर्मदा पुरम की श्रीमती ललिता पूर्विया को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है। खंडवा की श्रीमती हर्ष ठाकुर मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी और सतना की सुश्री प्रियाशा उरमलिया वह सही मीडिया प्रभारी बनाया गया है। नरसिंहपुर की श्रीमती स्मृति जैन सोशल मीडिया प्रभारी तथा ग्वालियर की श्रीमती सारिका उपाध्याय और भोपाल की एडवोकेट गायत्री सिंह ठाकुर सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाई गई है। इंदौर की सुश्री सुधा सु्ख्यानी आईटी प्रभारी, भोपाल की श्रीमती रश्मि पांडे और ग्वालियर की किरण भदोरिया सह आईटी प्रभारी, भोपाल की डॉक्टर साक्षी भारद्वाज नीति एवं शोध प्रभारी, सीधी की श्रीमती सुमन सिंह और सागर की श्रीमती इंदु चौधरी सह नीति एवं शोध प्रभारी, इंदौर नगर की श्रीमती शिवानी अडसपुस्कर प्रशिक्षण प्रभारी, तथा नरसिंहपुर की श्रीमती डॉ वंदना आर्य और शाजापुर की श्रीमती चेतन शर्मा को सह प्रशिक्षण प्रभारी बनाया गया है।
*कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष*
श्रीमती नीलिमा शिंदे ग्वालियर, श्रीमती आशा गुप्ता पन्ना, श्रीमती माया पटेल देवास, श्रीमती शालिनी सरावगी शहडोल, एडवोकेट श्रीमती अंजना पटेल बड़वानी और श्रीमती विवाह श्रीवास्तव अशोक नगर।
*मोर्चा में इन्हें बनाया प्रदेश मंत्री*
सुश्री शशि पटेल मंडला, श्रीमती खुशबू गुप्ता ग्वालियर, श्रीमती रीना दंडोतिया मुरैना, श्रीमती ममता मालवीय बैतूल, डॉक्टर श्रीमती अंजलि रायजादा ग्वालियर, श्रीमती चारुलता यादव खंडवा, श्रीमती सीमा जायसवाल सिंगरौली और श्रीमती प्रमिला यादव उज्जैन।
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी
कार्यकारिणी में रविंद्र लोधी और नरेंद्र राठौड़ प्रदेश महामंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा जमना सेन, प्रकाश राठौर, संजय यादव, रणजीत सिंह चौहान, सुरजीत सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, राम पटेल और सुरेंद्र यादव को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अजीत पवार, अमित मण्डावरा, बलवंत भाटी, अनूप कुशवाहा, राजेश चौहान, जंड़ेल सिंह गुर्जर, बबलू गोड और मोहित वर्मा को मंत्री, धीरज पाटीदार को कोषाध्यक्ष, शक्ति लक्षकार को सह- कोषाध्यक्ष, संतोष पाटिल को नीति एवं शोध प्रभारी, 0 रविंद्र किरार और राधेश्याम पचवारिया को नीति एवं शोध सह प्रभारी, रामबाबू यादव को कार्यालय मंत्री, जितेंद्र चंद्रवंशी को सह कार्यालय मंत्री, अनुज पाटकर को मीडिया प्रभारी, सुनील कुमार साहू और सुनील राय को मीडिया सह प्रभारी, निलेश कौशल को प्रशिक्षण प्रभारी, जयकिशोर चौधरी को प्रशिक्षण सह प्रभारी, हेमंत महाला को शासन की योजना का प्रचार प्रसार प्रभारी, आशिष सोनी को शासन की योजना का प्रचार प्रसार सह प्रभारी, शैलेंद्र गुर्जर को आईटी सेल प्रभारी, जीतू यादव को आईटी सेल सह प्रभारी तथा ऋषि यादव को मां की बात प्रदेश प्रभारी तथा धनेश धनंजय को मां की बात प्रदेश सह प्रभारी बनाया गया है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26