Breaking News:
राजधानी
नगर निगम परिषद की बजट बैठक आज, हंगामे की तैयारी में विपक्ष, फिर उठेगा गौमास और दूषित जल मामला
राजधानी
भोपाल।भोपाल नगर निगम परिषद की बजट बैठक सोमवार, 23 मार्च को सुबह 11 बजे से आईएसबीटी स्थित सभागार में होगी। बैठक के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना है। स्लॉटर हाउस में गौकशी मामले और दूषित जल मामले विपक्ष एक बार फिर से उठाएगा। वहीं सत्तापक्ष का फोकस बजट के अलावा कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों को पास कराने पर होगा।
55 करोड़ से कचरा निष्पादन का प्रस्ताव
निगम परिषद की बजट बैठक में इस बार महानगर क्षेत्र के कचरा निष्पादन के लिए 55 करोड़ का प्रस्ताव लाया जा रहा है। पहले यह प्रस्ताव एमआईसी में गया था, लेकिन एमआईसी ने इसे वापस कर दिया। अब इस प्रस्ताव को निगम परिषद की बैठक में लाया जा रहा है। इस प्रस्ताव को लेकर विपक्ष नहीं, बल्कि सत्तापक्ष के कई पार्षद आशंकित हैं। बताया जा रहा है कि राजधानी के एमपी नगर में पूर्व में सीसी कार्य के संबंध में निगम परिषद द्वारा पास किए गए प्रस्ताव मामले में अभी भी न्यायालय के चक्कर लगा रहे हैं। इसलिए कचरा निष्पादन के इस प्रस्ताव को लेकर भी पार्षद घबराए हुए हैं।
वाहन स्टेण्ड के ठेकों पर लगेगी मोहर
निगम परिषद की बैठक में राजधानी के वाहन स्टैण्ड के ठेकों के संबंध में भी प्रस्ताव लाया जा रहा है। बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक में जन सुविधाओं एवं अधोसंरचना से जुड़े अन्य प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिल सकती है।
सदन में उठेगा राजस्व निरीक्षकों से वसूली का मुद्दा
राजस्व वसूली में लापरवाही के चलते निगमायुक्त द्वारा कई राजस्व निरीक्षकों को इस काम से अलग किए जाने का मुद्दा भी बैठक में विपक्ष की ओर से उठने की संभावना है। निगमायुक्त द्वारा नियुक्त राजस्व अधिकारियों की देखरेख में राजस्व ग्राफ गिरने पर विपक्ष सवाल खड़े कर सकता है। राजस्व निरीक्षकों का दावा है कि उन्हें अलग किए जाने से निगम का राजस्व ग्राम पिछले साल की अपेक्षा कम रहने वाला है। आरोप है कि निगमायुक्त ने ऐसे लोगो को राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्हें कभी ज़ोनल अधिकारी का अनुभव नहीं रहा उन्हें सीधे तौर पर राजस्व अधिकारी बना दिया है।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26