Breaking News:
मध्यप्रदेश
कोदो-कुटकी खरीदी नहीं, खरीद लिए 50 लाख के बैग, पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने मुख्यमंत्री से की शिकायत
मध्यप्रदेश
भोपाल। प्रदेश में श्री अन्न (कोदो-कुटकी) प्रोत्साहन योजना में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। सकलेचा ने अपनी शिकायत में लिखा है कि जनजातीय किसानों से कोदो-कुटकी की खरीदी हुई ही नहीं, जबकि इसके भण्डारण के लिए 50 लाख रुपये के पीपी बैग खरीद लिए गए। सकलेचा ने आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षों से किसानों से ना तो फसल खरीदी गई और ना ही उन्हें किसी प्रकार का भुगतान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रीवा सहित कई जिलों में किसानों से पंजीयन के नाम पर 300 रुपये वसूले गए। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने इस खरीदी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच की जांच कराने निविदा प्रक्रिया, प्राप्त आवेदनों और चयनित सप्लायर की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26