Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

भारत को ललकारा तो ऐसा जवाब देंगे की पीढिय़ां याद रखेंगी

राजनीति

ऑपरेशन सिंदूर पर बोले केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान


भोपाल। पहलगांव में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं द्वारा आतंकियों के सफाए के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री और सेना की तारीफ करते हुए कहा है कि भारत युद्ध नहीं चालता, लेकिन अगर हमें ललकारा गया तो ऐसा जवाब देंगे कि पीढिय़ां याद रखेंगी। 

केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में भारत ने पहलगाम हमले का जो उत्तर दिया, वह इतिहास के पन्नों में साहस, संयम और रणनीति का स्वर्णिम अध्याय बन गया है। प्रधानमंत्री ने भारत की जवाबी कार्रवाई की एक ऐसी रूपरेखा तैयार की, जिसमें रणनीतिक सूझबूझ, सैन्य समन्वय और वैश्विक संदेश शामिल थे।

श्री चौहान ने लिखा- सिंधु जल संधि को निलंबित किया गया। थलसेना, वायुसेना और नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया, जिसमें पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। सैकड़ों ड्रोन और मिसाइल प्लेटफॉर्म तबाह किए गए और जैश, लश्कर व हिजबुल जैसे आतंकवादी संगठनों के 9 कमांड सेंटर पूरी तरह समाप्त कर दिए गए। उन्होंने आगे लिखा कि इस पूरे अभियान में एक बात और भी स्पष्ट हुई कि भारत ने कभी भी पाकिस्तान के आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया और अपने हर कदम को कानूनी तथा नैतिक रूप से उचित बनाए रखा।

वीर सपूतों ने किया अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन 

श्री चौहान ने सेनाओं के लिए लिखा, ‘मां भारती के वीर सपूतों ने जिस साहस, रणनीतिक कुशलता और अद्वितीय पराक्रम का प्रदर्शन किया है, वह इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदा के लिए अमिट रूप से अंकित रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारतीय सेना ने आतंकवाद के विरुद्ध ऐसा प्रहार किया, जिसने न केवल दुश्मन को करारा जवाब दिया, बल्कि वैश्विक मंच पर भारत की सैन्य दक्षता और अटल इच्छाशक्ति का भी डंका बजा दिया।’

आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का प्रमाण

चौहान ने लिखा, ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत की आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का स्पष्ट और शक्तिशाली प्रमाण है। इसने पाकिस्तान को न केवल सामरिक, बल्कि कूटनीतिक स्तर पर भी एक ठोस संदेश दिया कि अब भारत चुप नहीं बैठेगा। यह अभियान भारत की एकता, राष्ट्रीय संप्रभुता और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए अभूतपूर्व गौरव का क्षण है। मैं भारत माता के उन अमर वीरों को श्रद्धा, सम्मान और प्रणाम अर्पित करता हूं, जिनके साहस से आज तिरंगा और ऊंचा लहराया है। श्री चौहान ने लिखा, ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने अप्रतिम पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए नूर खान, सरगोधा, भोलारी, जैकोबाबाद सहित पाकिस्तान के 11 सैन्य ठिकानों पर हमला किया। साथ ही सैकड़ों ड्रोन तथा मिसाइलों को प्रभावी ढंग से नष्ट कर अपनी उच्च सैन्य क्षमता का परिचय समस्त विश्व को दिया। जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा के कमांड सेंटर सहित 9 प्रमुख आतंकी ठिकानों को पूर्णत: मिट्टी में मिलाने का काम किया। उन्होंने लिखा, हमारी सेना ने दुश्मन को युद्धविराम के लिए विवश कर दिया।  आज हर भारतवासी के मन में गर्व है, आत्मविश्वास है और राष्ट्र के प्रति अटूट आस्था है।