राजनीति

Image Alt Text

मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर किया हनुमान चालीसा पाठ

राजनीति

भोपाल। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 मार्च को जन्मदिन के उपलक्ष्य में पूर्व संध्या पर मंगलवार को जिला भोपाल के अरेरा मंडल वार्ड 45 के संयोजक महेंद्र वर्मा और अरेरा मंडल अध्यक्ष  अभिषेक पुरोहित ने शिवाजी नगर स्थित श्री केसरी नंदन हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता एवं बीडीए के पूर्व उपाध्यक्ष  सुनील पांडे, वंदे मातरम समिति के अध्यक्ष पयोज जोशी, अशोक सैनी, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, हेमंत कपूर, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक निखिलेश मिश्रा सहित मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।