Breaking News:
राजधानी
राजमार्ग पर भीषण सडक़ दुर्घटना, तीन की मौत, एक घायल
राजधानी
भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक भीषण सडक़ हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। तेज गति से दौड़ती कार के ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से घुस जाने के कारण यह दुर्धटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए पुलिस को कार की बॉडी काटनी पड़ी।
पुलिस के अनुसार, चंदेरी ग्राम पंचायत की सरपंच रेखा मेहर और मेहर पंचायत सचिव गुलाब मेहर के बेटे हर्ष मेहर की इस दुर्धटना में मौके पर ही मौत हो गई। हर्ष अपने चाचा के बेटे सतीश मेहर, दोस्त लकी अहिरवार और गब्बर के साथ मंगलवार रात करीब 11.30 बजे चाय पीने के लिए निपानिया जाट की ओर जा रहा था। इसी दौरान उनकी सामने की ओर से आ रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार जा घुसी।
दुर्घटना में हर्ष मेहर, सतीश मेहर और लकी अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गब्बर गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। ईटखेड़ी थाना प्रभारी आशीष सप्रे के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रैक्टर की केवल एक हेडलाइट जल रही थी, जिससे पीछे से आ रही कार के चालक को वाहन का सही अंदाजा नहीं लग सका। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोडक़र फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित नजर आ रहे हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26