Breaking News:
मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटी, 10 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
मध्यप्रदेश
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। दुर्घटना में दोनों गाडिय़ों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया, कुछ के सिर भी कुचले हैं।
दुर्घअना गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे उमरानाला क्षेत्र में हुआ। एमपी28 पी 0321 नंबर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोजित हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। इसी दौरान सिमरिया के पास पिकअप वाहन से टकरा गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए थे।इस घटना में 6 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चे की मौत हुई है। एक घायल की हालत नाजुक है, जिसे नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। उसके सिर पर गंभीर चोट है।
घायलों को अस्पताल पहुंचाने बना ग्रीन कॉरिडोर
घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने दुर्घटना स्थल से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कलेक्टर हरेंद्र नारायण, भाजपा के जिला अध्यक्ष शेषराव यादव और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे भी अस्पताल में घायलों का हाल जानने पहुंचे।
मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख, घायलों को एक-एक लाख सहायता
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिवंगतों की आत्मशांति की प्रार्थना की, वहीं घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये एवं घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता की घोषणा की है। सभी घायलों का पूरा उपचार मुफ्त होगा। भोपाल में स्वास्थ्य विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां से घायलों के उपचार की सतत मॉनिटरिंग की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26