Breaking News:
राजधानी
मप्र विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन कल से, तीन राज्यों के 55 युवा विधायक होंगे शामिल
राजधानी
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन 30 और 31 मार्च को होगा। इस सम्मेलन में राष्ट्रकुल संसदीय संघ (भारत क्षेत्र 6) के तीन राज्यों के कुल 55 युवा विधायक शामिल होंगे।
उद्घाटन में मुख्यमंत्री के साथ तीनों राज्यों के अध्यक्ष
युवा विधायकों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन 30 मार्च को सुबह 9.30 बजे, विधान परिषद, विधानसभा भवन में होगा। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मप्र विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन के पहले दिन ‘लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने हेतु युवा विधायकों की भूमिका’ विषय पर मंथन होगा। पहले दिन माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजय मनोहर तिवारी भी युवा विधायकों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दूसरे दिन 31 मार्च को ‘विकसित भारत 2047- युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां’ विषय पर मंथन होगा। इस दिन अन्य सत्रों के अलावा एमआईटी पूना के चेयरमैन डॉ. राहुल वी. कराड का संबोधन होगा। समापन समारोह में राज्य सभा के उप सभापति हरिवंश उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
सत्ता-विपक्ष के यह 55 विधायक होंगे शामिल
मध्यप्रदेश: पंकज उपाध्याय, हेमंत कटारे, ऋषि अग्रवाल, श्रीमती प्रियंका पेंची, जयवर्धन सिंह, कामाख्या प्रताप सिंह, अरविंद पटेरिया, सुश्री रामश्री राजपूत, श्रीमती प्रतिमा बागरी, सिद्धार्थ कुशवाहा, विक्रम सिंह, दिव्यराज सिंह, सिद्धार्थ तिवारी, शरद कौल, श्रीमती मनीषा सिंह, शिवनारायण सिंह, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह और अभिलाश पाण्डेय।
छत्तीसगढ़ : गुरू खुशवंत साहेब, बालेश्वर साहू, देवेन्द्र यादव, दीपेश साहू, ओंकार साहू, ओपी चौधरी, रामकुमार टोप्पो, संदीप साहू, सुशांत शुक्ला, श्रीमती भावना बोहरा, श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते, श्रीमती विद्यावती सिदार, श्रीमती कविता लहरे, श्रीमती हर्षिता बघेल और राघवेन्द्र कुमार सिंह।
राजस्थान: अभिमन्यु, अमित चाचाण, अनिल कुमार कटारा, श्रीमती दीप्ति महेश्वरी, डॉ. शिखा मील बराला, गणेष घोगरा, गुरूवीर सिंह, हंसराज मीना, श्रीमती इंन्द्रा, कैलाश चन्द्र वर्मा, ललित मीना, ललित यादव, महन्त बालकनाथ, मनीष यादव, मुकेश भकर, सुश्री नौक्षम, रामनिवास गावडिय़ा, रामस्वरूप लम्बा, रविन्द्र सिंह भाटी, थावर चंद, उमेश मीणा और विनोद कुमार।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26